{"_id":"63806faed305db060c493ece","slug":"prayagraj-another-property-worth-six-crores-of-mafia-atiq-ahmed-will-be-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की छह करोड़ की एक और संपत्ति हुई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की छह करोड़ की एक और संपत्ति हुई कुर्क
Fri, 25 Nov 2022 03:29 PM IST
विनोद सिंह
प्रयागराज
प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 03:29 PM IST
सार
धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को अतीक की इस संपत्ति का पता चला था। यह जमीन अतीक के कसारी मसारी में पैतृक मकान के पास स्थित है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अतीक ने अपनी पुश्तैनी जमीन में ही इसे मिला लिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के भूखंड को कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक अहमद की एक और संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई। धूमनगंज के कसारी मसारी में स्थित इस संपत्ति का मूल्य 6.60 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति माफिया ने खुद अपने नाम से क्रय की थी।
विज्ञापन
धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को अतीक की इस संपत्ति का पता चला था। यह जमीन अतीक के कसारी मसारी में पैतृक मकान के पास स्थित है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अतीक ने अपनी पुश्तैनी जमीन में ही इसे मिला लिया था।
विज्ञापन
दो दिन पहले झूंसी में जो संपत्ति कुर्क की गई, उसके साथ ही इस संपत्ति को कुर्क किए जाने का आदेश भी डीएम की ओर से दिया गया था। शुक्रवार दोपहर में धूमनगंज, पुरामुफ्ती पुलिस के साथ अफसर मौके पर पहुंचे। यहां पहले मुनादी कराई गई और फिर भूखंड पर कार्रवाई से संबंधित नोटिस बोर्ड भी लगवा दिया।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि माफिया की अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में कसारी मसारी स्थित बेशकीमती भूखंड को कुर्क किया गया।