फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Allegation of fraud in the name of land, molestation on the pretext of asking for documents

प्रयागराज : जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, दस्तावेज मांगने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

Sat, 22 Jan 2022 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 06:08 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। राजरूपपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ससुर ने 40 लाख रुपये में जॉली गिडियन दत्ता से मकान का सौदा तय किया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Allegation of fraud in the name of land, molestation on the pretext of asking for documents
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

धूमनगंज के राजरूपपुर में जमीन के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी और भुक्तभोगी की बहू से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। राजरूपपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ससुर ने 40 लाख रुपये में जॉली गिडियन दत्ता से मकान का सौदा तय किया था।

विज्ञापन


 

साथ ही कई बार में 22 लाख रुपए नगद ले लिए थे। कुछ दिनों बाद उसने मकान का कब्जा भी दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री करने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक दिन वह उसके घर आया और कहा कि उसे कुछ कागजात लेने हैं।

विज्ञापन

 

 

आरोप है कि मकान का ताला खोलने गई तो वह उससे अश्लील हरकत करने लगा और इसी दौरान बाहर खड़े उसके 5-6 अज्ञात साथी भी आ गए जिन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed