फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: All three youths of Koraon were killed in the accident, revealed by post-mortem

प्रयागराज : सड़क हादसे में मारे गए थे कोरांव के तीनों युवक, पोस्टमार्टम से खुलासा

Wed, 29 Dec 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

कोरांव के गजाधरपुर गांव निवासी पप्पू केशरी के दो बेटे आकाश केशरी (26) व विकास केशरी (24) अपने पड़ोसी संतोष (16) पुत्र किंधर आदिवासी के साथ सोमवार को मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार में व्यवसायी से धान का पैसा लेने गए थे। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों के शव बेलन नदी के पुल पर मिला तो परिजन स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
Prayagraj: All three youths of Koraon were killed in the accident, revealed by post-mortem
Prayagraj News : मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरांव के बेलन नदी के पुल पर सोमवार की रात आकाश, विकास और संतोष सड़क हादसे में मारे गए थे। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। तीनों का अंतिम संस्कार दारागंज में पुलिस सुरक्षा में किया गया। इस दौरान घर वाले रोते बिलखते रहे। मंगलवार को घर वालों और ग्रामीणों ने तीनों की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया था। 

विज्ञापन


कोरांव के गजाधरपुर गांव निवासी पप्पू केशरी के दो बेटे आकाश केशरी (26) व विकास केशरी (24) अपने पड़ोसी संतोष (16) पुत्र किंधर आदिवासी के साथ सोमवार को मध्य प्रदेश के हनुमना बाजार में व्यवसायी से धान का पैसा लेने गए थे। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीनों के शव बेलन नदी के पुल पर मिला तो परिजन स्तब्ध रह गए। तीनों के शरीर पर चोटों के निशान थे।

विज्ञापन

रात में दर्ज कराई गई थी गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
घर वालों ने तीनों की हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह घटनास्थल पर तीनों शवों को रखकर चक्काजाम कर दिया। एसपी और एडीएम के आश्वासन पर परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी। मौका मुआयना कर जांच करने वाली टीम इसे सड़क हादसा बता रही थी। रात में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तय हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को तीनों के पोस्टमार्टम किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की मौत हादसे में हुई है। बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि  घर वालों को पूरी बात बता दी गई। घर वालों की सहमति से दारागंज घाट पर तीनों के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस दौरान तीनों युवकों के परिजनों और ग्रामीण मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की मौत हादसे में हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस गाड़ी की टक्कर से तीनों की मौत हुई, उसकी खोजबीन की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed