फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj All flights to change timings from October 31

प्रयागराज एयरपोर्ट :  प्रयागराज की सभी फ्लाइटों का 31 अक्तूबर से बदलेगा समय

Sat, 09 Oct 2021 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj All flights to change timings from October 31
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
प्रयागराज से चलने वाली सभी फ्लाइटों का समय रविवार 31 अक्तूबर से बदलने जा रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा 31 अक्तूबर से विंटर शेडयूल लागू किए जाने की वजह से यहां से आने एवं जाने वाली तकरीबन सभी फ्लाइटों का समय बदल जाएगा।
विज्ञापन


डीजीसीए का विंटर शेड्यूल मार्च 2022 तक जारी रहेगा। डीजीसीए के नए शेड्यूल के हिसाब से प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट अब दिन में 3.50 की जगह सुबह 11 बजे यहां से उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


इसी तरह बंगलूरू-प्रयागराज फ्लाइट अब दिन में 3.55 की जगह यहां सुबह 11 बजे ही पहुंच जाएगी। इसकी रवानगी का समय शाम 4.25 की जगह अब दोपहर 3.45 बजे रहेगा। प्रयागराज-मुंबई फ्लाइट का प्रस्थान दिन में 2.25 की जगह 1.40 बजे उड़ान भर दिन में 3.40 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी अभी 11.40 बजे हो रही है, जो 31 अक्तूबर से सुबह 11.10 बजे होगी। इसी तरह प्रयागराज-रायपुर उड़ान सुबह 10.45 की जगह शाम 4.55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ही दिल्ली, गोरखपुर, भोपाल, पुणे, भुवनेश्वर फ्लाइट के भी समय में बदलाव किया गया गया है। वहीं एयर इंडिया की एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासुपर उड़ान भी 31 अक्तूबर से बदले हुए समय से संचालित होगी।


31 अक्तूबर से यह रहेगी समय सारिणी
इंडिगो...
प्रयागराज-बंगलूरू,  दोपहर 3.45-6.15 बजे
बंगलूरू-प्रयागराज,  सुबह 8.25-11.00 बजे
प्रयागराज-दिल्ली,   शाम 4.30-5.55 बजे
दिल्ली-प्रयागराज,  दोपहर 2.35-4.00 बजे
प्रयागराज-मुंबई,   दोपहर 1.40-3.40 बजे
मुंबई-प्रयागराज,   सुबह 11.10-1.10 बजे
प्रयागराज-पुणे,  सुबह 11.30-1.30 बजे
पुणे-प्रयागराज,  दोपहर 1.20-3.15 बजे
प्रयागराज-गोरखपुर,  सुबह 11.55-12.55 बजे
गोरखपुर-प्रयागराज,  दोपहर 1.15- 2.20 बजे
प्रयागराज-रायपुर,  शाम 4.55-6.40 बजे
रायपुर-प्रयागराज,  सुबह 9.25-11.15 बजे
प्रयागराज-भोपाल,  दोपहर 2.50-4.45 बजे
भोपाल-प्रयागराज,  सुबह 10.05-11.25 बजे
प्रयागराज-भुवनेश्वर,  सुबह 10.50-12.55 बजे
भुवनेश्वर-प्रयागराज,  सुबह 7.50-10.10 बजे
प्रयागराज-देहरादून, सुबह 11.00-1.00 बजे
देहरादून-प्रयागराज,  सुबह 8.45-10.40 बजे

एलाइंस एयर ...
प्रयागराज -दिल्ली, शाम 4.10-5.50 बजे
दिल्ली-प्रयागराज, सुबह 9.50- 11.35 बजे
प्रयागराज-बिलासपुर, दोपहर 12.05-1.35 बजे
बिलासपुर-प्रयागराज, दोपहर 2.05-3.35 बजे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed