फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Shock to Kolkata flight, Nagpur bound hope, may get permission soon

प्रयागराज एयरपोर्ट : कोलकाता उड़ान को झटका, नागपुर की बंधी आस, जल्द मिल सकती है अनुमति

Sat, 03 Jun 2023 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 04:18 PM IST
सार

प्रयागराज से कोलकाता के लिए उड़ान फिर से शुरू होने के सवाल पर प्रश्नचिह्न लग गया है। एलाइंस एयर को इस फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्लॉट देने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Shock to Kolkata flight, Nagpur bound hope, may get permission soon
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से कोलकाता के लिए उड़ान फिर से शुरू होने के सवाल पर प्रश्नचिह्न लग गया है। एलाइंस एयर को इस फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्लॉट देने से मना कर दिया है। इस बीच नागपुर उड़ान को लेकर चर्चा इस बात की है कि उसके संचालन की अनुमति मिल सकती है।

विज्ञापन


प्रयागराज से कोलकाता के लिए इंडिगो द्वारा फ्लाइट का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा था। जून 2019 में इंडिगो ने प्रयागराज से कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट शुरू की। वर्ष 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान इसका संचालन 25 मार्च को बंद हो गया। इसके बाद जुलाई 2020 में यह सेवा फिर शुरू हुई। तब इसे सप्ताह में चार दिन चलाया जाता रहा। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इसका संचालन एक बार फिर से बंद कर दिया गया। तब से अब तक कोलकाता के लिए उड़ान शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया। इस बीच यह तय हुआ कि अगर इंडिगो इसे संचालित नहीं कर पा रही है तो किसी और एयर लाइंस को उसका स्लॉट दिया जाए। बाद में एलाइंस एयर ने कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव भेजा। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने भी इसकी पैरवी की। हालांकि, पिछले सप्ताह ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका स्लॉट देने से मना कर दिया। ऐसे में कोलकाता उड़ान अब रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू होगी भी या नहीं, उसे लेकर संशय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलाइंस एयर शुरू कर सकती है नागपुर उड़ान

नागपुर की उड़ान के लिए एलाइंस एयर को अनुमति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस संंबंध में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष ने एलाइंस एयर के प्रबंधन से वार्ता की है। एलाइंस एयर की नागपुर उड़ान के संचालन में दिलचस्पी है। सांसद को एलाइंस एयर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। बता दें कि उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज द्वारा नागपुर उड़ान संचालित की जा रही थी। अप्रैल 2019 में ही जेट एयरवेज की सभी उड़ानें बंद होने की वजह से नागपुर का प्रयागराज से सीधा हवाई संपर्क टूट गया, जो अब तक बहाल नहीं हो सका।

कोलकाता उड़ान के लिए एक बार फिर से एयरपोर्ट अथॉरिटी और उड्डयन मंत्री से वार्ता की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि नागपुर उड़ान इसी वर्ष शुरू हो जाए। इसके लिए एलाइंस एयर प्रबंधन से वार्ता की गई है। -  केशरी देवी पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष एयरपोर्ट सलाहकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed