फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Delhi flight will fly at 12:55 pm and Mumbai flight at 2:30 pm

Prayagraj Airport : दिन में 12:55 बजे दिल्ली और 2:30 बजे उड़ेगी मुंबई उड़ान, कई उड़ाने हो रहीं बंद

Mon, 18 Mar 2024 10:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

इंडिगो की दिल्ली उड़ान दोपहर 2:55 बजे अभी उड़ती है, जो 31 मार्च से 12:55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। वहीं, यहां दिल्ली उड़ान दोपहर 2:25 की जगह 12:25 बजे आएगी। इंडिगो की ही भोपाल से प्रयागराज के लिए उड़ान अब दोपहर 2.40 की जगह सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Delhi flight will fly at 12:55 pm and Mumbai flight at 2:30 pm
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली उड़ान रविवार 31 मार्च से दोपहर 2:55 की जगह 12:55 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह मुंबई उड़ान यहां से दोपहर डेढ़ के बजाय ढाई बजे रवाना होगी। इन दोनों के साथ ही यहां आने वाले सभी विमान 31 मार्च से बदले हुए समय से संचालित होंगे। क्योंकि, रविवार 31 मार्च से नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए ) का समर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो अक्तूबर 24 तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन

 

प्रयागराज से संचालित सभी विमानों का समय 31 मार्च से बदलने के साथ ही यहां से चलने वाली इंडिगो की प्रयागराज-पुणे, एलाइंस एयर की प्रयागराज-दिल्ली एवं प्रयागराज-बिलासपुर उड़ान पर भी विराम लग जाएगा। समर शेड्यूल में इन तीनों ही शहरों के लिए संचालित हवाई सेवा नहीं दर्शायी गई है। या यूं कह लें कि अब इनका संचालन प्रयागराज से नहीं होगा। फिलहाल, डीजीसीए के समर शेड्यूल में इंडिगो की प्रयागराज-मुंबई सेवा की रवानगी दोपहर ढाई बजे दर्शायी गई है। अभी इसकी रवानगी का समय दोपहर डेढ़ बजे है। यहां इसके आने का समय दोपहर 12:55 बजे है, जो अब दोपहर दो बजे यहां पहुचेंगा।

विज्ञापन


इंडिगो की दिल्ली उड़ान दोपहर 2:55 बजे अभी उड़ती है, जो 31 मार्च से 12:55 बजे यहां से उड़ान भरेगी। वहीं, यहां दिल्ली उड़ान दोपहर 2:25 की जगह 12:25 बजे आएगी। इंडिगो की ही भोपाल से प्रयागराज के लिए उड़ान अब दोपहर 2.40 की जगह सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगी। यहां इसका आगमन 11:20 बजे होगा। प्रयागराज से इसकी रवानगी अब 11:35 की जगह 11:40 बजे होगी। प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान 11:10 की जगह 11:30 बजे यहां से उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की अब रह जाएगी सिर्फ सात शहरों से हवाई कनेक्टिविटी


डीजीसीए का समर शेड्यूल लागू होने के बाद प्रयागराज का अब सिर्फ सात शहरों से ही सीधा हवाई संपर्क रह जाएगा। यहां से अब इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, भोपाल, बंगलूरू, लखनऊ, भुवनेश्वर एवं देहरादून की ही उड़ान रह जाएगी। एलाइंस एयर की दिल्ली, बिलासपुर ओर इंडिगो की पुणे उड़ान यहां से संचालित नहीं होगी। इसके पूर्व विंटर शेड्यूल में पिछले वर्ष इंदौर, रायपुर और गोरखपुर की उड़ान पर विराम लगा था।

31 मार्च से विमानों की समय सारिणी

प्रयागराज-मुंबई, दोपहर 2:30- 4:30 बजे

मुंबई-प्रयागराज, सुबह 11:55-2:00 बजे

प्रयागराज-दिल्ली , दोपहर 12:55-2:15 बजे

दिल्ली-प्रयागराज , सुबह 11:10- 12:25 बजे

प्रयागराज-भोपाल , सुबह 11:40-1:15 बजे

भोपाल-प्रयागराज, सुबह 9:55-11:20 बजे

प्रयागराज-बंगलुरू, सुबह 11:30-1:45 बजे

बंगलूरू-प्रयागराज, सुबह 8:40-10:55 बजे

प्रयागराज-भुवनेश्वर, शाम 4:20-6:15 बजे

भुवनेश्वर-प्रयागराज, शाम 9:50-11:40 बजे

प्रयाराज-देहरादून 12:00-1:50 बजे

देहरादून-प्रयागराज 2:15-4:00 बजे

प्रयागराज-लखनऊ शाम 5:00-5:45 बजे

लखनऊ-प्रयागराज, दोपहर 3:50-4:40 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed