फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: becomes the third airport in UP with the movement of more than one million passengers

Prayagraj Airport : यूपी में दस लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही वाला तीसरा एयरपोर्ट बना 

Tue, 14 Sep 2021 08:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 08:16 AM IST
सार

खास बात यह कि अगर पिछले वर्ष कोरोना की पहली और दूसरी लहर न आई होती तो दस लाख यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा इस वर्ष जनवरी-फरवरी में ही पार कर जाता।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: becomes the third airport in UP with the movement of more than one million passengers
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। तीन वर्ष से भी कम समय में प्रयागराज एयरपोर्ट में दस लाख से ज्यादा हवाई यात्रियों की आवाजाही हो गई। प्रयागराज लखनऊ और वाराणसी के बाद प्रदेश में तीसरा ऐसा एयरपोर्ट हो गया है, जहां दस लाख से ज्यादा मुसाफिरों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है। 

विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन कुंभ मेले के पूर्व 16 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हालांकि यात्रियों के लिए नया टर्मिनल एक जनवरी 2019 को ही खोला गया। तब से 13 सितंबर 2021 तक यहां विभिन्न विमानन कंपनियों की फ्लाइट से 10,05,955 यात्रियों का आवागमन हो चुका है। इस अवधि में यहां 12 हजार से ज्यादा फ्लाइटों का भी आवागमन हुआ।
विज्ञापन


इसमें निजी चार्टर्ड प्लेन भी शामिल हैं। खास बात यह कि अगर पिछले वर्ष कोरोना की पहली और दूसरी लहर न आई होती तो दस लाख यात्रियों की आवाजाही का आंकड़ा इस वर्ष जनवरी-फरवरी में ही पार कर जाता। एयरपोर्ट में कोरोना की पहली लहर के दौरान पिछले वर्ष 25 मार्च से 24 मई तक लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट संचालन नहीं हुआ, जबकि दूसरी लहर के दौरान फ्लाइट संचालन तो नहीं रोका गया लेकिन मई और जून में अपेक्षाकृत फ्लाइटें कम चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सितंबर को पार हुआ दस लाख का आंकड़ा

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बुधवार आठ सितंबर को दस लाख यात्रियों की संख्या का आंकड़ा पार हुआ। 31 अगस्त तक एयरपोर्ट में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 9.91 लाख हो गई थी। सात सितंबर तक यात्रियों की संख्या 9,99407 तक पहुंची। इसके बाद आठ सितंबर को 956 यात्रियों की आवाजाही के साथ यह आंकड़ा दस लाख को पार कर गया। फिलहाल 13 सितंबर 21 तक प्रयागराज एयरपोर्ट पर कुल यात्रियों की आवाजाही 10.05 लाख हो गई है। 

प्रयागराज से 10 शहरों के लिए 11 उड़ानें
प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान में 10 शहरों के लिए कुल 11 उड़ानें उपलब्ध हैं। एयर इंडिया की एलाइंस एयर द्वारा दिल्ली और बिलासपुर के लिए उड़ान संचालित की जा रही है। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से बंगलूरू, पुणे, रायपुर, गोरखपुर, दिल्ली,  मुंबई, देहरादून, भोपाल और भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान प्रयागराज से उपलब्ध है। 

पीएम मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला आदमी भी हवाई सफर करे। उस सपने को प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। वर्ष 2017 तक प्रदेश में चार हवाई अड्डों से मात्र 25 उड़ानें संचालित थीं, लेकिन अब प्रयागराज समेत आठ हवाई अड्डों से 73 उड़ानें नियमित रूप से संचालित हैं। जल्द ही हवाई सेवा के नक्शे में जेवर, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद हवाई अड्डे भी शामिल हो जाएंगे। -नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उड्डयन मंत्री, उ .प्र. सरकार

प्रदेश के विभिन्न शहरों से संचालित उड़ानों की संख्या
शहर का नाम        कुल उड़ान
लखनऊ               21
वाराणसी              20
प्रयागराज              11
गोरखपुर                08
आगरा                 05
कानपुर                03
बरेली                 03
हिंडन                  03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed