फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident: Two bike riders died, one serious due to collision with unknown vehicle

Prayagraj Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 09 Sep 2024 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

राजगीर का काम करने वाले डभांव गांव निवासी बादल भारतीय (21) पुत्र रमेश भारतीया, मोहित (23) पुत्र राम किशोर और आकाश प्रजापति (24) एक ही बाइक से किसी दावत से वापस लौट रहे थे। चाका ब्लाॅक के समीप रात करीब दो बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Two bike riders died, one serious due to collision with unknown vehicle
पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद

विस्तार

रीवा राजमार्ग स्थित चाका ब्लाॅक गेट के पास शनिवार आधी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चाका लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


राजगीर का काम करने वाले डभांव गांव निवासी बादल भारतीय (21) पुत्र रमेश भारतीया, मोहित (23) पुत्र राम किशोर और आकाश प्रजापति (24) एक ही बाइक से किसी दावत से वापस लौट रहे थे। चाका ब्लाॅक के समीप रात करीब दो बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन घायलों को सीएचसी चाका ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बादल और मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। मोहित के परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने पर दोपहर बाद शव को पुलिस पीएम के लिए भेज सकी। घायल आकाश का इलाज चल रहा। वहीं, गांव के दो युवकों की मौत होने से कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed