फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident: Retired engineer dies in bike collision, Handiya was going to bid farewell to his daughter

Prayagraj Accident : बाइक की टक्कर से रिटायर्ड इंजीनियर की मौत, पुत्री की विदाई कराने जा रहे थे हंडिया

Sat, 13 Jul 2024 06:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग निवासी वीरेंद्र पाल सिंह आईटीआई नैनी से बतौर इंजीनियर सेवानृवित्त हुए थे। शनिवार को सुबह अपने साढू के साथ कार से अपनी पुत्री पूजा की विदाई कराने हंडिया थाना क्षेत्र के केवई बुजुर्ग गांव जा रहे थे सुबह तकरीबन 11 बजे अंदावा स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भराने के लिए रुक गए।

विज्ञापन
Prayagraj Accident: Retired engineer dies in bike collision, Handiya was going to bid farewell to his daughter
वीरेंद्रपाल सिंह। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सरायइनायत इलाके के अंदावा में शनिवार को बाइक की टक्कर से एक रिटायर्ड इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपने साढू के साथ पुत्री की विदाई करने हंडिया जा रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

विज्ञापन


करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग निवासी वीरेंद्र पाल सिंह आईटीआई नैनी से बतौर इंजीनियर सेवानृवित्त हुए थे। शनिवार को सुबह अपने साढू के साथ कार से अपनी पुत्री पूजा की विदाई कराने हंडिया थाना क्षेत्र के केवई बुजुर्ग गांव जा रहे थे सुबह तकरीबन 11 बजे अंदावा स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भराने के लिए रुक गए। चालक कार में सीएनजी भराने लगा तो वीरेंद्रपाल लघुशंका के लिए जीटी रोड क्रास कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। सर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण एसआरएन अस्पताल  रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र पाल सिंह की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक समेत युवक फरार हो गया।  हादसे के बाद किसी ने वीरेंद्र का मोबाइल भी चुरा लिया। उनके पुत्र अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed