फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 7 die due to lightning in Yamunapar

प्रयागराजः यमुनापार में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत, पुलिस चौकी पर भी गिरी बिजली, बाल-बाल बचे सिपाही

Thu, 25 Jun 2020 10:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 7 die due to lightning in Yamunapar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यमुनापार के अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। इसके अलावा 2 बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की टीम सभी जगह नुकसान का आकलन कर रही है। मेजा इलाके में दिघिया पुलिस चौकी पर भी बिजली गिर गई। हालांकि वहां मौजूद दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


करछना के तेवतिया गांव में बिजली गिरने से नितिन पटेल (17) और आशीष पटेल (20) की मौत हो गई। उनके साथ ही विकास और रितिक गंभीर रूप से झुलस गए। चारों घटना के समय खेत में खेल रहे थे। अचानक बारिश शुरू हुई तो चारों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय बिजली गिरी और सभी उसकी चपेट में आ गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर गांव के लेखपाल को अधिकारियों ने मौके पर भेजा।

विज्ञापन

Prayagraj: 7 die due to lightning in Yamunapar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौंधियारा के गढ़िया खुर्द गांव में संजय कुशवाहा (14) और उसके बाबा खेत में बैठे हुए थे, उसी समय बारिश शुरू हो गई। दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी और संजय कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाबा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने घरवालों को सूचना दी तो बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करछना के पड़ोखरा गांव में बिजली गिरने से 11 साल के शनी की मौत हो गई। शनि बाग में गया था, उसी दौरान बारिश होने लगी और वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Prayagraj: 7 die due to lightning in Yamunapar
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
वहीं, खीरी के पिपरहटा गांव में भी आकाशी बिजली गिरी और रिंशी (10) की मौत हो गई। उसके पिता कमलेश आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बारिश के समय घर के पास ही एक पेड़ के नीचे खड़े थे। मांडा के टिकरी गांव में भी बिजली गिरने से रमेश कुमार (30( की मौत हो गई। रमेश गांव में एक छत पर काम कर रहे थे।

जबकि मेजा के भैया गांव में गुरुवार दिन में बिजली गिरने से रामअचल पटेल (70) की मौत हो गई। इस दौरान उनके साथ पेड़ के नीचे खड़े इंदल आदिवासी और नेता आदिवासी, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी जगह लेखपालों को नुकसान के आकलन के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट मिलने के बाद मृतकों के परिवार वालों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed