फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj 17 other properties of Ateeq Ahmed also be identified will forfeiture

Prayagraj: अतीक अहमद की 17 अन्य संपत्तियां चिन्हित, होंगी जब्त

Mon, 24 Aug 2020 07:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj 17 other properties of Ateeq Ahmed also be identified will forfeiture
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
अतीक अहमद व उसके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई मेें जुटी जिला पुलिस की नजर अब गिरोह के गलत तरीके से खड़े किए गए आर्थिक साम्राज्य पर है। जिसके तहत ऐसी संपत्तियों को चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हे। इसी क्रम में उसकी 17 अन्य संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। जिनके संबंध में जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले तीन चरणों में अतीक अहमद की 20 संपत्तियां चिह्नित की गई हैं, जिनके जब्तीकरण के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया था। इनमें से सात संपत्तियों की कुर्की का आदेश डीएम की ओर से जारी किया जा चुका है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, अतीक की 17 अन्य संपत्तियों के बारे में भी पता चला है।
विज्ञापन

जिनके बारे में जानकारी मिली है कि यह गलत तरीके से बनाई गईं। ऐसे में इन संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि अतीक की कुल 37 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है, जिनके जब्तीकरण की कार्रवाई होनी है। 20 संपत्तियों के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है जिनमें से सात पर कार्रवाई के लिए डीएम की अनुमति भी मिल गई है। 17 अन्य संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए भी जल्द ही डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेनामी कंपनियों के बारे में भी शुरू हुई पड़ताल
अतीक अहमद एंड कंपनी पर कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने उसकी 16 कंपनियों का भी पता लगाया है। इनमेें से कई बेनामी हैं। जिनकी जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा गया है। एसएसपी ने बताया कि ईडी की ओर से चिह्नित कंपनियों के संबंध में कुछ और जानकारियां मांगी गई हैं। जिसे जुटाया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि ईडी मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed