फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 151 people sent from Kareli guest house, home quarantine

प्रयागराज: करेली गेस्ट हाउस से 151 लोग भेजे गए, हुए होम क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 01:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 151 people sent from Kareli guest house, home quarantine
कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ले में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। करेली के पांच गेस्ट हाउस में रखे गए कुल 192 में से 151 लोगों को बुधवार को घरों के लिए भेज दिया गया। ये सभी लोग स्थानीय हैं। हालांकि, सभी लोग होम क्वारंटीन में ही रहेंगे। उन्हें बाहर निकलने की आजादी नहीं होगाी। छोडे़ गए लोगों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों तथा तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों को भेजने के बारे में निर्णय शासन के निर्देश पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शाहगंज थाना के अंतर्गत अब्दुल्ला मस्जिद के मुसाफिर खाना से सात इंडोनेशियाई समेत कुल 37 लोग पकड़े गए थे। विदेशी नागरिक समेत नौ लोग दिल्ली की तब्लीगी जमात में भी शामिल हुए थे। इनमें से एक विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे कोटवां में बने विशेष वार्ड में आइसोलेट किया गया है। अन्य को करेली के मेहबूबा गेस्ट हाउस में रखा गया है। इसी तरह से थाईलैंड के नौ नागरिक पकड़े गए हैं, जिनको अंबर गेस्ट हाउस में रखा गया है। इसी तरह से रसूलाबाद, फूलपुर, सोरांव, हंडिया, मेजा आदि स्थानों पर भी कई लोग मिले थे। इनमें से कई लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात में भी शामिल हुए थे। इनके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका थी। इसलिए कुल 192 लोगों को करेली के पांच गेस्ट हाउस में रखा गया था। इन सभी के नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा इनके 14 दिन की क्वारंटीन अवधि भी बीत गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय 151 लोगों को बुधवार को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इनके अलावा एचएस गार्डेन में क्वारंटीन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तथा उनके परिवार के सदस्यों समेत सोरांव एवं फूलपुर के 48 लोगों को घर भेजा गया है। जनवासा में रखे गए हंडिया एवं मेजा के 33 तथा रंगोली गेस्ट हाउस में क्वारंटीन हंडिया एवं सदर के 52 लोगों को घर भेज दिया गया। इनके अलावा मेहबूबा और अंबर गेस्ट में क्वारंटीन 18 लोगों को भी घर भेज दिया गया है। तीन अन्य स्थानीय लोगों को भी घर भेज दिया गया था लेकिन वे छोड़े जाने वालों की सूची में शामिल नहीं थे। इसलिए उन्हें दोबारा मेहबूबा गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा ने बताया कि सभी लोग अगले 14 दिनों तक घराें में क्वारंटीन रहेंगे। सीआरओ भानु प्रताप यादव ने बताया कि दूसरे राज्य एवं जिलों के जिन लोगों का तब्लीगी जमात से सीधा संबंध तथा मुकदमा नहीं है, उन्हें भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। विदेशी नागरिकों तथा जमात से जुड़े लोगों के बारे में शासन के निर्देश के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी नागरिक समेत 41 लोग मेहबूबा में क्वारंटीन
 स्थानीय लोगों को घर भेजे जाने के बाद मेहबूबा गेस्ट हाउस में कमरे खाली हो गए हैं। इसलिए अंबर गेस्ट हाउस में क्वारंटीन थाईलैंड के नौ नागरिकों, तीन स्थानीय समेत अन्य सभी लोगों को मेहबूबा गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। इस तरह से मेहबूबा में 15 विदेशी नागरिक समेत कुल 41 लोग क्वारंटीन हैं।


सुल्तानपुर से आए छह लोग मिले, हुई चिकित्सीय जांच
 सुल्तानपुर से आए छह लोग बुधवार को शहर में पकड़े गए। उनके जमात से संबंध होने की आशंका थी। इसकी सूचना मिलने पर उन्हें  कलक्ट्रेट लाया गया। उन सभी ने बताया कि वे करेली के रहने वाले हैं। सभी लोग सुल्तानपुर में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहे। यह अवधि पूरी करने के बाद यहां आए हैं। सभी का कलक्ट्रेट में ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी की तबीयत ठीक है। उनका तब्लीगी जमात से कोई संबंध नहीं है। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed