{"_id":"63013b2f36a3c7141853cdf5","slug":"prayagraj-11th-student-missing-in-gic-in-suspicious-condition-allahabad-news-ald339714137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जीआईसी में 11वीं का छात्र संदिग्ध हाल में लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जीआईसी में 11वीं का छात्र संदिग्ध हाल में लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
Sun, 21 Aug 2022 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
अभिषेक मूलत: ज्ञानपुर भदोही का रहने वाला है। उसके पिता मुंबई में रहकर जॉब करते हैं। वह भाई अजय के साथ बैरहना के इंद्रपुरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीआईसी में 11वीं का छात्र अजय यादव(15) संदिग्ध हाल में लापता हो गया। कीडगंज पुलिस तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा पाई है। उधर परिजन अनहोनी की आशंका में दहशत में हैं।
अभिषेक मूलत: ज्ञानपुर भदोही का रहने वाला है। उसके पिता मुंबई में रहकर जॉब करते हैं। वह भाई अजय के साथ बैरहना के इंद्रपुरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। भाई ने बताया कि 18 अगस्त को वह कोचिंग के लिए शाम 5.40 मिनट पर घर से निकला।
रात आठ बजे के बाद भी वह वापस नहीं आया तो भाई ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि वह कोचिंग भी नहीं पहुंचा था। रात 11 बजे के करीब बैरहना पुलिस चौकी में जानकारी दी गई। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज हुई। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
अजय ने बताया कि 20-25 दिन पहले ही अभिषेक का जीआईसी में दाखिला हुआ था। इससे पहले वह पिता के साथ मुंबई में ही रहकर पढ़ाई करता था। इस मामले में कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव का कहना है कि तलाश की जा रही है।