फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 100 bed hospital ready in Bhagwatpur block, inaugurated by cabinet minister

प्रयागराज : भगवतपुर ब्लाक में सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 02 Jan 2022 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 05:59 PM IST
सार

रविवार दोपहर फूलपुर सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल के साथ  पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विधि विधान के साथ कर सौ शैय्या अस्पताल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

विज्ञापन
Prayagraj: 100 bed hospital ready in Bhagwatpur block, inaugurated by cabinet minister
Prayagraj News : भगवतपुर में 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और सांसद केशरी देवी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज के नवनिर्मित ब्लाक भगवतपुर में सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन कर इसे इलाके की जनता के लिए समर्पित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी के चालीस साल पुराने अतीत को सिर्फ पांच सालों में बदलकर इसे सुंदर और समृद्ध बनाया गया है।

विज्ञापन

 
रविवार दोपहर फूलपुर सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल के साथ  पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विधि विधान के साथ कर सौ शैय्या अस्पताल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इसके बाद नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में लगा सौ बेड का अस्पताल की सराहना आस्ट्रेलिया और जर्मनी के राजदूत ने किया था।

विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट भी किया गया है तैयार
सीएमओ डॉ नानक सरन ने संबोधन में बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित हुआ है। अस्पताल के प्रत्येक बेड को ऑक्सीजन पाइप से जोड़ा गया है। जहाँ डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स एवं फार्मासिस्ट आदि तैनात किए गए है। जहाँ पर ओपीडी के साथ हर इलाज की सुविधाएं होगी।

इस मौके पर डॉ राहुल सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ नूर आलम, डॉ अब्दुल हक, एसडीएम सदर, बीडीओ भगवतपुर, सुरेश पासी, कमलेश गौतम, पवन श्रीवास्तव, दिवाकर प्रधान भगवतपुर, चंद्रभूषण सिंह पटेल, राजेश राय, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रामनरेश पटेल, बलवंत राव ,रामजी शुक्ला, छत्रपति सिंह पटेल,दिनेश सिंह पटेल, धनंजय सिंह पटेल,लेखराज सिंह पटेल,काजल पटेल,श्रीप्रकाश तिवारी, कल्लू सिंह, जीत नारायण मिश्र,सुषमा सिंह,विवेक दुबे,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed