फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag Kamayani stopped at a station , Sarnath

प्रयाग स्टेशन पर नहीं रुकी कामायनी, सारनाथ

Mon, 25 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

रेलवे की ओर से ऐन वक्त पर कामायनी और सारनाथ समेत चार ट्रेनों के प्रयाग स्टेशन पर ठहराव का निर्णय वापस लेने से सोमवार को यात्री भड़क गए। नाराज यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में यात्रियों को बताया गया कि कामायनी, सारनाथ समेत चार अन्य ट्रेनों के ठहराव का निर्णय अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि उत्तर रेलवे प्रशासन ने अभी कुछ दिन पहले ही गाड़ी संख्या 11071/11072 कामायनी एक्सप्रेस, 11055/11056 गोदान एक्सप्रेस, 11067/11068 साकेत एक्सप्रेस और 15159/15160 सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव एक-एक मिनट के लिए प्रयाग रेलवे स्टेशन पर 25 जनवरी से करने का एलान किया था। इस बात की जानकारी मिलते ही बहुत से यात्री सोमवार को जंक्शन की बजाय प्रयाग पहुंच गए, लेकिन यहां पहुंचने पर मालूम पड़ा कि संबंधित ट्रेनों का ठहराव नहीं होने जा रहा। यह सूचना मिलते ही यात्री भड़क गए। 

विज्ञापन

नाराज यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में खूब शोर शराबा किया। स्टेशन प्रबंधक को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में किसी तरह से रेलकर्मियों ने यात्रियों को से शांत किया। इस बारे में लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा का कहना है कि तकनीकी कारणों से रेलवे ने कामायनी, सारनाथ, गोदान और साकेत एक्सप्रेस का प्रयाग स्टेशन में ठहराव अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है। ट्रेनों का ठहराव कब से होगा इसकी घोषणा जल्द ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed