{"_id":"071baadc4dbcce3c9a5c338ef19edd04","slug":"prayag-allahabad-junction-station-reached-the-half-hour-ganga-gomti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग स्टेशन से ढाई घंटे में इलाहाबाद जंक्शन पहुंची गंगा-गोमती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग स्टेशन से ढाई घंटे में इलाहाबाद जंक्शन पहुंची गंगा-गोमती
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन के अफसरों की अनदेखी उत्तर रेलवे के रूट से आने वाले रेलयात्रियों के लिए भारी पड़ रही है। प्रयाग से इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचने में प्रतिदिन दो से तीन घंटे लग रहे हैं। मंगलवार की रात 10.03 बजे प्रयाग आई गंगा-गोमती एक्सप्रेस को भी जंक्शन पहुंचने में ढाई घंटे से ज्यादा लग गए। इसे लेकर यात्रियों ने हंगामा भी काटा। साथ ही ट्रेन के गार्ड पर लापरवाही बरतने और सही सूचना न देने का आरोप लगाया।
लखनऊ से गंगा-गोमती एक्सप्रेस से पहुंचे केपी कक्कड़ मार्ग निवासी जेके श्रीवास्तव के मुताबिक ट्रेन निर्धारित वक्त पर प्रयाग स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद गाड़ी को वहीं पर रोककर 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जंक्शन की ओर रवाना कर दिया गया। इलाहाबाद जंक्शन के कर्मचारियों ने इसे 25 मिनट आउटर पर ही रोक दिया। यह गाड़ी निकली तो 12166 रत्नागिरी एक्सप्रेस को प्रयाग से जंक्शन चलाया गया। यह भी आउटर पर रुकते हुए पहुंची। इसके बाद इलाहाबाद से 14115 हरिद्वार एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। यह ट्रेन प्रयाग से निकल गई तो रात 11.55 बजे चलाई गई। जंक्शन पहुंचने के पहले ही इसे फिर आउटर पर रोक दिया गया।
करीब 20 मिनट तक आउटर पर ही फंसी रही। बताया गया कि जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न होने के कारण इसे बाहर ही रोके रखा गया। यात्रियों की शिकायत है कि प्रयाग में तय समय पर पहुंचने वाली गाड़ियों को लाइन न मिलने के कारण घंटों रोक दिया जाता है। प्रयाग स्टेशन के अधीक्षक पीके मणि त्रिपाठी का कहना है कि जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न होने के कारण एनसीआर ट्रेनें नहीं ले पाता।