फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pravasi majdoor

श्रमिकों ने जंक्शन पर उठाईं जबरन पानी की बोतलें, पड़ी लाठियां

Wed, 27 May 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
pravasi majdoor
pravasi majdoor - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। छिवकी जंक्शन पर प्रवासी श्रमिकों द्वारा खाद्य सामग्री की छीनाझपटी के मामले में वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो रेल मंत्रालय के साथ-साथ रेल मंत्री को भी ट्वीट किया गया है। वीडियो में जहां एक ओर प्रवासी श्रमिक जंक्शन के प्लेटफार्म-5 पर पानी की बोतलें जबरन उठाते नजर आ रहे हैं, वहीं उन पर कुछ लोग लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। मंत्रालय तक मामला पहुंचने के बाद डीआरएम प्रयागराज अमिताभ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

जंक्शन पर 24 एवं 25 मई को दो अलग-अलग ट्रेनों में श्रमिकों द्वारा खाद्य सामग्री उठाई गई। बताया जा रहा है कि 24 मई को सुबह 10.10 बजे के आसपास रोहतक से भागलपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म-4 पर रुकी। इस दौरान वहां यात्रियों को खानपान की सामग्री बांटी जानी थी। इससे पहले ही वहां रेलकर्मी खाद्य सामग्री का वितरण करते, संबंधित ट्रेन के यात्रियों ने वहां खड़ी ट्राली पर रखी पानी की बोतलें एवं खाद्य सामग्री जबरन उठानी शुरू कर दी। इस दौरान वहां कुछ लोगों द्वारा प्रवासी मजदूरों पर लाठी भी बरसाई गई। तभी किसी ने 21 सेकंड का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल मंत्रालय, डीएम प्रयागराज को ट्वीट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लाठी बरसाने वाले रेलकर्मी हैं। इसी वाकये के अगले दिन 25 मई को भी जालंधर से हाजीपुर जा रही स्पेशल ट्रेन भी प्लेटफार्म नंबर-4 पर सुबह 11.15 बजे आई। इस वीडियो में श्रमिकों को बांटी जाने वाली खाद्य सामग्री कोच के बाहर रखकर रेलकर्मी वहां से हट गए और प्रवासी मजदूर सामग्री पर टूट पड़े। भोजन की छीनाझपटी में कई पैकेट भी फट गए। दो दिनों की दोनों घटनाओं का वीडियो वायरल होने के बाद डीआरमए प्रयागराज ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

आरपीएफ, वाणिज्य विभाग की बनी संयुक्त टीम
प्रयागराज। छिवकी में प्रवासी श्रमिकों द्वारा खाद्य सामग्री की छीनाझपटी के बाद रेल प्रशासन एक्शन में आ गया है। रेलवे ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के अफसरों की ज्वाइंट टीम बनाई है। टीम के द्वारा अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को भोजन, पानी आदि का वितरण किया जाएगा। मंगलवार से ही जंक्शन एवं छिवकी स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सफर की शुरुआत के दौरान श्रमिकों को एक की बजाय पानी की चार बोतल देने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed