फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: woman missing from Padmavat Express with three children

प्रतापगढ़: तीन बच्चों समेत पद्मावत एक्सप्रेस से महिला गायब

Sun, 24 Nov 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: woman missing from Padmavat Express with three children
पद्मावत ट्रेन से प्रतापगढ़ आ रहीं लापता महिला आरती। - फोटो : PRATAPGARH
दस दिन पहले दिल्ली से अपने तीन बच्चों के साथ घर आ रही एक महिला पद्मावत एक्सप्रेस से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पति ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की। जीआरपी कंट्रोल ने प्रतापगढ़, लखनऊ और गाजियाबाद के साथ दिल्ली रेलवे पुलिस को जानकारी देकर महिला का पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिटी कस्बा निवासी अनिल कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी आरती व नौ साल की बेटी अनामिका, पांच साल का बेटा अमन व तीन साल का बेटा राज भी अनिल के साथ रहते थे। अनिल के मुताबिक, बीते 14 नवंबर को उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर गांव के लिए निकली थी।
विज्ञापन

अनिल ने टिकट खरीदकर चारों लोगों को पद्मावत एक्सप्रेस में बैठाया था। रास्ते से बच्चों समेत महिला गायब हो गई। नौ दिन बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने इसकी जानकारी अनिल को दी। इस पर वह परेशान हो गया। उसने दिल्ली जीआरपी कंट्रोल को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी कंट्रोल ने सभी थाना प्रभारियों को महिला का पता लगाने का निर्देश दिया। महिला के साथ ही तीनों बच्चों का कुछ सुराग नहीं मिल रहा है। गाजियाबाद पहुंचने के बाद उसका फोन बंद हो गया था। घटन के बाद से अनिल के परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है।

पद्मावत ट्रेन से प्रतापगढ़ आ रहे महिला के साथ लापता बच्चा आशु।

पद्मावत ट्रेन से प्रतापगढ़ आ रहे महिला के साथ लापता बच्चा आशु।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed