फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Two died after the DJ overturned after the collision of the dumper

प्रतापगढ़ : डंपर की टक्कर के बाद डीजे पलटने से दो की मौत

Tue, 08 Jun 2021 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 07:43 PM IST
सार

  • तीन की हालत गंभीर, जेसीबी लगाकर डीजे वाहन को पुलिस ने हटवाया
  • डीजे पंचर होने के बाद सड़क किनारे बैठकर मरम्मत पूरी होने का कर रहे थे लोग इंतजार

विज्ञापन
Pratapgarh: Two died after the DJ overturned after the collision of the dumper
prayagraj news : accident in pratapgarh - फोटो : prayagraj

विस्तार

चांदा मार्ग पर डीजे वाहन पंचर होने पर स्टेपनी बदलने के दौरान खड़े डीजे में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दिया। जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। काफी देर बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीजे वाहन को उठाया। जिसके बाद उसके नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के पंडरी मुस्कर्ता निवासी मुकेश कुमार डीजे संचालक है। वह सोमवार को एक बरात में शामिल होने के लिए डीजे वाहन संग अपने साथियों को लेकर गया था। वहां से देर रात वह वाहन संग वह साथियों को लेकर घर लौट रहा था। पट्टी-चांदा मार्ग पर वनपुरवा नहर के करीब डीजे का पहिया पंचर हो गया। वाहन किनारे लगाकर लोग नीचे उतर गए। चालक स्टेपनी बदलने लगा। डीजे के साथ मौजूद लोग सड़क पर आकर बैठ गए। अचानक चांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने डीजे में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे डीजे वाहन पलट गया। सड़क किनारे बैठे लोग वाहन के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों के शोर शराबे पर ग्रामीण पहुंचे लेकिन डीजे हटाने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सूचना मिलने पर कंधई पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी लगाकर डीजे वाहन को उठाया। तब जाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। घटनास्थल पर ही तुलसीराम (65) व अनुराग (14) निवासी सर्वजीतपुर की मौत हो चुकी थी। जबकि हादसे में राज (10) निवासी पंडरी मुस्तर्का, संजय कुमार (36) निवासी आनापुर, प्रशांत (22) निवासी सरायदुर्गादास, हरिकेश (45) निवासी बनीतेरहमील घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तुलसीराम के बेटे विजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शवों के बीच घुटती रही राज की सांसें
डंपर की टक्कर लगने के बाद डीजे वाहन पलट गया। सड़क किनारे बैठे लोगों के ऊपर डीजे गिर गया। डीजे के नीचे दबने से मौत के आगोश में समाए तुलसीराम और अनुराग के शवों के बीच राज फंसा था। दोनों की सांसें थम चुकी थी। उनके बीच फंसे राज की सांस भी घुटने लगी। अगल-बगल खून बह रहा था। जिससे राज का कपड़ा भी भीग गया था। हादसे के एक घंटे बाद जाकर जेसीबी से डीजे वाहन हटाया गया। तब दोनों का क्षत विक्षत शव निकाला जा सका। उन दोनों को मृत देख राज की आंखों से आंसू बहने लगे। वह दूसरों से लिपटकर रोने लगा। उसे हैरत हो रही थी कि आखिर वह कैसे जिंदा बच गया। पुलिस ने मामूली रूप से घायल राज को भी उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा। खबर मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे जिंदा देख परिवार के लोगों ने उसे गले से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed