फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: SP Singh said - SP will not be able to cross even a hundred seats

प्रतापगढ़ : एसपी सिंह बोले- सौ सीट भी पार नहीं कर सकेगी सपा

Fri, 25 Feb 2022 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 09:00 PM IST
सार

गुंडों की सरकार चलाने वाली सपा को इस बार भी जनता जबाब देगी। प्रदेश से सपा का सूपणा साफ होगा।  विधानसभा चुनाव में सपा 100 सीट भी पार नहीं कर पाएंगी। सपा की साइकिल पंचर होगी।

विज्ञापन
Pratapgarh: SP Singh said - SP will not be able to cross even a hundred seats
प्रतापगढ़ के रानीगंज में बोलते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कुंडा व रानीगंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दो चुनावी जनसभाएं की। केंद्रयी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा पर जमकर निशाना साधा। रानीगज के भुजैनी गांव में भाजपा प्रत्याशी विधायक धीरज ओझा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अपराधियों से साठ-गांठ है। इससे जनता भलीभांति वाकिफ है।

विज्ञापन





गुंडों की सरकार चलाने वाली सपा को इस बार भी जनता जबाब देगी। प्रदेश से सपा का सूपणा साफ होगा।  विधानसभा चुनाव में सपा 100 सीट भी पार नहीं कर पाएंगी। सपा की साइकिल पंचर होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्गो का विकास हो रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी योजना का लाभ मिल रहा है। चुनाव में जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख गौरा, सतीश दुबे, बृजेश पटेल, प्रशांत श्रीवास्तव, कृपा शंकर, तरूण तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार चरणों में भाजपा नंबर वन पर
कुंडा विधानसभा क्षेत्र के जमलामऊ गांव में भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा के अपार जनसमर्थन को देखकर विपक्षियों में खलबली मच गई है। अभी तक 4 चरणों के चुनाव में भाजपा प्रदेश में नंबर वन है।




परिवार वादियों से प्रदेश का भला नहीं हो सकता। सपा सरकार की अराजकता, गुंडई लोग देख चुके हैं। इस बार सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बसपा और कांग्रेस की स्थिति पहले से बदतर हो गई है। पुन: भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, बब्लू मिश्रा, वेद मिश्रा, जटाशंकर त्रिपाठी, कमलाकांत मिश्रा, मोनू शुक्ला, प्रमोद तिवारी, दिनेश मिश्रा, अनिल पांडेय, आलोक पटेल, आशुतोष मिश्रा, चंद्रभान तिवारी, राजेश साहू आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed