फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Reward of 25 thousand arrested for shooting PRD jawan

प्रतापगढ़ : पीआरडी जवान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
सार

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा।

विज्ञापन
Pratapgarh: Reward of 25 thousand arrested for shooting PRD jawan
गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में नौ माह पहले पीआरडी जवान को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ व कंधई पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन



कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा। पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने पुलिसकर्मियों की मदद से उसकी आर्थिक मदद की। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया था। पूर्व में फरार चल रहे सिंगठी खालसा के रहने वाले तशरीफ ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जबकि पूर्वी सहोदरपुर निवासी सकलैन फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे सकलैन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसटीएफ प्रयागराज टीम के सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार रविवार की राम मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम व कंधई पुलिस सकलैन को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा था। घटना के बाद से मुंबई भाग चुका सकलैन घर लौटा थ-ा और फिर मुंबई जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी पिपरी खालसा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। बाद में उसे कंधई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed