{"_id":"6242067501631319ff6dcc80","slug":"pratapgarh-reward-of-25-thousand-arrested-for-shooting-prd-jawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पीआरडी जवान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पीआरडी जवान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
सार
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में नौ माह पहले पीआरडी जवान को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ व कंधई पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा। पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने पुलिसकर्मियों की मदद से उसकी आर्थिक मदद की। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया था। पूर्व में फरार चल रहे सिंगठी खालसा के रहने वाले तशरीफ ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जबकि पूर्वी सहोदरपुर निवासी सकलैन फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे सकलैन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
एसटीएफ प्रयागराज टीम के सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार रविवार की राम मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम व कंधई पुलिस सकलैन को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा था। घटना के बाद से मुंबई भाग चुका सकलैन घर लौटा थ-ा और फिर मुंबई जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी पिपरी खालसा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। बाद में उसे कंधई पुलिस के हवाले कर दिया गया।