फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Four children died by drowning in a pond

प्रतापगढ़ः तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत

Sun, 25 Aug 2019 09:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Four children died by drowning in a pond
कोहडौर थाने के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से बच्चों की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते प - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर/ मकूनपुर (प्रतापगढ़)। कोहड़ौर इलाके में रविवार को घर से मवेशी चराने के लिए निकले तीन बालिकाओं समेत चार बच्चों की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद तालाब से सभी को बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए वे आनन-फानन शवों को बाइक से लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथपुर की रहने वाली आरती (11) पुत्री रामसुंदरपाल, अनूप (10) पुत्र रामअभिलाष, रुचि (15) पुत्री रामनाथ, शिवानी (16) पुत्री विनोद कुमार तिवारी और सुषमा पुत्री सुखराम रविवार दोपहर मवेशी चराने के लिए घर से दूर खेतों की ओर गई थी। इस दौरान सभी बगल स्थित राघव दुबे के निजी तालाब में नहाने चले गए। सुषमा को छोड़कर सभी तालाब में उतर गए। देखते ही देखते वे डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर सुषमा आई, सभी को डूबते देख वह बदहवास होकर घर भागी और घटना की जानकारी दी। आनन फानन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आरती, रुचि व अनूप को निकाला। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सबसे अंत में शिवानी को तालाब से बाहर निकाला जा सका। उसे लेकर परिजन सदर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचेे, जहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम न कराना पड़े, इसलिए परिजन बाइक व दूसरे संसाधनों से शवों को लेकर घर लौट गए। गांव में चार बच्चों की मौत से कोहराम मचा रहा। सूचना मिलने पर कोहड़ौर पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम पट्टी डीपी सिंह पहुंचे। परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हर संभव मदद का भरोसा देते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया, जिसके बाद कोहड़ौर पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालिका शिवानी। फाइल ?

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालिका शिवानी। फाइल ?- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालिका आरती। फाइल फो?

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालिका आरती। फाइल फो?- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालक अनूप। फाइल फोटो

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत बालक अनूप। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत किशोरी रूचि। फाइल फो?

प्रतापगढ़ के कोहडौर क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ में तालाब में डूबने से मृत किशोरी रूचि। फाइल फो?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed