{"_id":"5e3f0d028ebc3ee5bd55acf5","slug":"pratapgarh-cracks-in-the-bridge-on-the-road-leading-to-the-city-allahabad-news-ald267965232","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शहर जाने वाले मार्ग पर बने पुल में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शहर जाने वाले मार्ग पर बने पुल में आई दरारें
विज्ञापन
पट्टी कस्बे के उडैयाडीह मोड़ पर बने पुल में पड़ी दरार।
- फोटो : PRATAPGARH
शहर आने जाने वाले रास्ते में नाले पर बने पुल में दरार आ गई है। सडक़ व पुल के बीच करीब डेढ़ फिट की दूरी बन गई है। इससे रास्ता बंद होने की प्रबल संभावना है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों का शहर आना मुश्किल भरा हो जाएगा।
पट्टी कस्बे से चिलबिला व उड़ैयाडीह होते हुए रानीगंज जाने के लिए नाले पर पुल बना है। जो काफी सकरा है। वहां अक्सर जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए काबीना मंत्री मोती सिंह ने नए पुलिस की मंजूरी दिलाई थी। जिसका निर्माण सेतु निगम करा रहा है।
नए पुल के निर्माण के लिए हो रहे पिलर की खुदाई के दौरान बालू धसक रही है। जिससे पुराने वाले पुल का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शुक्रवार की रात पुल व सडक़ के बीच डेढ़ फिट की दूरी बन गई। सडक़ भी आधे से ज्यादा बैठ गई है। पुल में कई जगह दरार आ चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में काम कर रहे लोगों द्वारा दुर्घटना से बचाव के लिए बैठे हुए हिस्से को टीन शेड से घेर कर काम चलाया जा रहा है। अब इस पुल पर सफर खतरे से खाली नहीं है। भारी वाहन के प्रवेश पर यह पुल कभी भी बैठ सकता है।