फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: CM Yogi emphasizes on farming of Amla, said - Do not leave farming, provide market

प्रतापगढ़: सीएम योगी ने आंवले की खेती पर दिया जोर, कहा- भागना मत, उपलब्ध कराएंगे मार्केट

Thu, 28 Feb 2019 12:36 AM IST
देव कश्यप चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अमर उजाला, प्रयागराज
चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: CM Yogi emphasizes on farming of Amla, said - Do not leave farming, provide market

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रतापगढ़ आए तो थे मेडिकल कॉलेज समेत 273 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने, लेकिन जब मंच से उन्होंने बोलना शुरू किया तो पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आए। फर्क सिर्फ इतना था कि पहले की तरह हिंदुत्व के एजेंडे के बजाए उनका फोकस विकास पर था। अपने 31 मिनट के भाषण में योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही जिले की पहचान आंवले की भी जबरदस्त ब्रांडिंग की। उनका पूरा भाषण मोदी के विकास कार्यों और आंवले पर ही केंद्रित रहा। सीएम ने यहां तक कह दिया कि मोदी का विकास रामराज्य की अवधारणा को चरितार्थ करता है।

विज्ञापन


अपने भाषण की शुरुआत में ही सीएम ने आंवला को प्रतापगढ़ की पहचान बताते हुए लोगों को भावानात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ ने अपनी मेहनत और पुरुषार्थ से आंवला की खेती कर दुनिया के सामने स्वावलंबन की नजीर पेश की है। मैं उन पूर्वजों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने आंवले की खेती से इस जिले को पहचान दिलाई। आंवला की खेती से भागना मत, इसे बढ़ावा दो। नई तकनीक से उत्पादन बढ़ाओ। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत हमने इसे चुना है। पूर्व की सरकारों ने इसकी मैंपिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग नहीं की। हम प्रतापगढ़ को आंवला की खेती से जोड़कर मार्केट दिलाएंगे। आंवला विटामिन से भरपूर है। कई गुणों से युक्त है। कौन नहीं खाता आंवला, कहां नहीं है इसका मार्केट। देश-विदेश हर जगह इसकी डिमांड है। उत्तर प्रदेश इसका सबसे बड़ा मार्केट है।
विज्ञापन


सनातन धर्म की परिभाषा बताकर की मोदी का साथ देने की अपील
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले बेल्हा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से सियासी दांव भी खूब चला। उन्होंने कहा कि जिसने हमारे लिए किया है, हम उसके लिए करेंगे। जिसने हमारे प्रति उपकार किया, उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करना ही सनातन धर्म है। प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसा सपूत जो हमारे लिए कुछ कर रहा है। रामराज्य की अवधारणा को चरितार्थ कर रहा है, हमें उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करनी चाहिए। विकास और सेवा हमारा नैतिक दायित्व है। हम सबको मोदी का साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा लाख से एक लड़ाऊं तब गुरु गोविंद नाम कहाऊं

Pratapgarh: CM Yogi emphasizes on farming of Amla, said - Do not leave farming, provide market

सीएम योगी आदित्यनाथ सिर्फ विकास को लेकर ही मोदी के गुणगान पर नहीं रुके। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की शान में उन्होंने कहा कि, सवा लाख से एक लड़ाऊं तब गुरु गोविंद नाम कहाऊं। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के कायरों को हमने खदेड़ दिया। उनका एक फाइटर विमान भी मार गिराया। हमें अपने जवानों को सैल्यूट करना चाहिए।

प्रतापगढ़ का विकास सांसद-विधायकों के पुरुषार्थ का परिणाम
चुनावी रंग में डूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सांसद हरिवंश सिंह, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के साथ मंत्री मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा, संगमलाल गुप्ता की भी मंच से खूब तारीफ की। कहा कि प्रतापगढ़ का विकास यहां के सांसद और विधायकों के पुरुषार्थ का परिणाम है।

जोर से बोलो, यह प्रतापगढ़ की आवाज नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से की और जय हिंद के साथ खत्म किया। भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने पंडाल में जुटे लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए। आवाज धीरे आने पर योगी ने कहा यह प्रतापगढ़ की आवाज नहीं है। क्या हो गया है? इस पर भीड़ ने पूरे दमखम के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे सीएम गदगद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed