{"_id":"5ddac8e88ebc3e54f053d6c4","slug":"pratapgarh-beating-and-throwing-priest-in-bhupiamau-allahabad-news-ald2610778129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पिटाई कर पुजारी को भुपियामऊ में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पिटाई कर पुजारी को भुपियामऊ में फेंका
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल मंदिर का पुजारी रामदास।
- फोटो : PRATAPGARH
जौनपुर जनपद के बक्सा में स्थित एक शिव मंदिर पर रहने वाले पुजारी को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। जमकर पिटाई करने के बाद भुपियामऊ में चलती कार से फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची। पुजारी की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
जौनपुर जनपद के बक्सा में शिव मंदिर है। वहां रामदास (70) पुजारी हैं। उनका आरोप है कि शनिवार देर रात कार पर सवार चार युवक मंदिर पर पहुंच गए। सबने शराब पी रखी थी। उसे शराब पीने के लिए कहा। उसे मांस खिलाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर कार के अंदर जमकर पीटा। उसे अगवाकर प्रतापगढ़ ले आए।
भुपियामऊ के पास उसे चलती कार से भेज दिया गया। राहगीरों ने पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर एएसपी, सीओ और कोतवाल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पुजारी अभी ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहा है।