{"_id":"5f5533328ebc3e615430a9c6","slug":"pratapgad-youth-picked-up-teenager-from-home-molested-in-garden-allahabad-news-ald285586331","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh Crime News: किशोरी को घर से उठा ले गए युवक, बाग में किया दुुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh Crime News: किशोरी को घर से उठा ले गए युवक, बाग में किया दुुष्कर्म
Mon, 07 Sep 2020 12:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर सो रही किशोरी को गांव के दो युवक मुंह दबाकर उठा ले गए। सुनसान बाग में उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद भी अंतू पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाए के टालमटोल करती रही। मामले की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
अंतू थाना क्षेत्र में तीन सितंबर की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही एक किशोरी को गांव के ही दो युवक मुंह दबाकर बाग की ओर उठा ले गए। आरोप है कि विनोद सरोज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रवींद्र वर्मा ने उसका हाथ व मुंह दबा रखा था। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन अंतू पुलिस कार्रवाई के बजाय टालमटोल करती रही।
प्रकरण संज्ञान में आने के बाद रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व सीओ सिटी अभय पांडेय अंतू पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।