{"_id":"5dc1caf98ebc3e5b5466f4e0","slug":"pratapgad-middle-aged-climbed-50-feet-above-the-tree-angry-with-the-police-allahabad-news-ald259386135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पुलिस से नाराज होकर पेड़ पर 50 फिट ऊपर चढ़ा अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पुलिस से नाराज होकर पेड़ पर 50 फिट ऊपर चढ़ा अधेड़
विज्ञापन
फोटो--
पुलिस से नाराज होकर पेड़ पर 50 फिट ऊपर चढ़ा अधेड़
डीएम को बुलाने पर अड़ा था, सात घंटे नाटक के बाद उतरा नीचे
घुइसरनाथधाम (संवाद)। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज एक अधेड़ डीएम को बुलाने की मांग को लेकर पचास फिट ऊपर पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखने के लिए दिन भर मजमा लगा रहा। सात घंटे के नाटक के बाद वह नीचे उतरा तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
उदयपुर के मनौती निवासी मातादीन वर्मा का जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान भी रहता है। मंगलवार को वह घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आया था। अचानक सुबह नौ बजे वह लालगंज-सांगीपुर मार्ग किनारे यूकेलिप्टस के विशालकाय पेड़ पर चढ़ गया। पचास फिट ऊपर चढने के बाद वह उदयपुर पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। उसके पेड़ पर चढने की जानकारी पर उदयपुर व सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मानमनौवल के बाद भी वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस प्रशासन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक उसे मनाने में जुटा रहा। शाम चार बजे वह नीचे उतरने का तैयार हुआ। सात घंटे तक चली उसकी नौटंकी से बाबा धाम में मजमा लगा रहा। लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर भीड़ लगने से जाम लगा रहा। सात घंटे बाद उसके नीचे उतरने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसओ सांगीपुर ने बताया कि अधेड़ को समझाया गया है। वह पहले भी कई बार पेड़ पर चढक़र ऐसी हरकतें कर चुका है।