{"_id":"6a46d17d8d48e51be1070418","slug":"power-supply-disrupted-for-three-hours-due-to-tripping-and-repair-work-allahabad-news-c-3-ald1024-919834-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रिपिंग और मरम्मत कार्य से तीन घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रिपिंग और मरम्मत कार्य से तीन घंटे तक गुल रही बिजली
Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। कहीं आधे-आधे घंटे की ट्रिपिंग हुई तो कहीं मरम्मत कार्य के कारण दो से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी और में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ओल्ड खुसरोबाग क्षेत्र से जुड़े बेनीगंज में बुधवार रात से बृहस्पतिवार रात तक 10 से 11 बार बिजली ट्रिप हुई। स्थानीय निवासी वंदना राजपूत ने बताया कि चार-पांच दिनों से बिजली की यही स्थिति बनी हुई है। न रात में सुकून से नींद मिल रही है और न दिन में राहत।
काटजू रोड, दायरा शाह अजमल, कोल्हान टोला, याकूदगंज और मिन्नाजपुर में भी दिनभर 20-20 मिनट के अंतराल पर कई बार बिजली आती-जाती रही। बेली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह करीब 11 से एक बजे तक तथा बेली गांव में करीब 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। एसडीओ बेली अतुल कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स के मेंटेनेंस और बारिश के मौसम को देखते हुए मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन
सलोरी, गोविंदपुर, तेलियरगंज, गद्दोपुर, छोटा बघाड़ा, सोहबतियाबाग, अल्लापुर और अलोपीबाग में भी दिनभर कई बार आधे घंटे से एक घंटे तक बिजली की ट्रिपिंग होती रही। वहीं, बैरहना, रामबाग, गऊघाट, मुट्ठीगंज, गाजीगंज मंडी, कटघर और कीडगंज में करीब 40-40 मिनट के अंतराल पर कई बार बिजली बाधित रही। कल्याणी देवी, अतरसुइया और रानीमंडी क्षेत्रों में भी आधे से एक घंटे तक दिन में दो से तीन बार बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।