{"_id":"643b77a668361c5756078d83","slug":"postmortem-of-dead-bodies-of-atiq-and-ashraf-will-be-done-in-some-time-preparations-are-going-on-for-burial-t-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक और अशरफ के शवों का कुछ देर में होगा पोस्टमार्टम, आज ही दफनाने की चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक और अशरफ के शवों का कुछ देर में होगा पोस्टमार्टम, आज ही दफनाने की चल रही है तैयारी
Sun, 16 Apr 2023 10:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:19 AM IST
सार
माफिया अतीक और अशरफ के शवों को आज ही चकिया कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जा सकता है। दोनों शवों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को आज ही दफनाया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक और अशरफ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया अतीक और अशरफ के शवों को आज ही चकिया कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जा सकता है। दोनों शवों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।आधे घंटे बाद अतीक के शव का पोस्टमार्टम शुरू होगा। पांच चिकित्साधिकारियों की टीम लगाई गई है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराए जाने की है तैयारी। बताया जा रहा है कि दोनों को आज ही दफनाया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है। कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो कब्र खोदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को ही अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को दफनाया गया था। असद का एनकाउंटर 13 अप्रैल को झांसी में कर दिया गया था। उसका अंतिम संस्कार 15 अप्रैल को अतीक अहमद के पैतृक निवासी चकिया कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में किया गया था।
विज्ञापन
अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उसके मुहल्ले कसारी मसारी और आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ कुछ देर में पुलिस की गाड़ियां तेज सायरन के साथ चक्रमण कर रही है। पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मुस्लिम बाहुल्य इलाके करेली, खुल्दाबाद, अटाला, चौक, नखास कोहना, धूमनगंज, चकिया, राजरूपपुर आदि इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन