{"_id":"691b4baf2194f21e6e0edcdb","slug":"posing-as-acjm-he-intimidated-bijnor-dm-and-sdm-asking-them-to-get-their-names-removed-from-election-duty-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud : खुद को एसीजेएम बताकर बिजनौर के डीएम-एसडीएम पर जमाया धौंस, चुनाव में ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud : खुद को एसीजेएम बताकर बिजनौर के डीएम-एसडीएम पर जमाया धौंस, चुनाव में ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए कहा
Mon, 17 Nov 2025 09:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:52 PM IST
सार
खुद को प्रयागराज का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) बताकर बदमाश ने बिजनौर के डीएम-एसडीएम को फोन कर महिला एआरओ की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण में लगी ड्यूटी हटवाने को कहा।
विज्ञापन
फोन कॉल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खुद को प्रयागराज का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) बताकर बदमाश ने बिजनौर के डीएम-एसडीएम को फोन कर महिला एआरओ की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण में लगी ड्यूटी हटवाने को कहा। मामले की जानकारी होने पर एसीजेएम ने कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी के मुताबिक, 18 अगस्त को बिजनौर कार्यालय से सूचना मिली कि किसी ने कई उच्चाधिकारियों को फोन कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धामपुर प्रीति गुप्ता की निर्वाचन पुनरीक्षण में लगी ड्यूटी हटवाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इस संबंध में पर एसीजेएम की तरफ से किसी को भी फोन नहीं करने की बात कही गई। मोबाइल पर आए नंबरों को खंगाला गया तो ट्रू-कॉलर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का नाम लिखा था। नाम के अलावा ईमेल आईडी भी अंकित है। आरोप है कि इसी ईमेल आईडी के माध्यम से कूटरचित तरीके से मोबाइल नंबर पर एसीजेएम के पद व नाम का गलत तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया कि 10 नवंबर को न्यायालय के पते पर बंगलूरू के आनंद नगर निवासी विपिन कुमार की ओर से प्रेषित एक स्पीड पोस्ट भी मिली। कर्नलगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन