फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poor competitive students to the union

गरीब प्रतियोगी छात्रों को संघ की ओर

Wed, 19 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Poor competitive students to the union
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गरीब प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क आईएएस एवं पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध करवाने की तैयारी की है। संकल्प कोचिंग योजना के तहत प्रयागराज में इस अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए संघ के सहकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने संघ के पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। डॉ. कृष्ण गोपाल ने इविवि के कुछ प्रोफेसरों से भी इस मुद्दे पर वार्ता की।
विज्ञापन

वाराणसी में आरएसएस की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में शामिल होने के बाद दो दिवसीय प्रवास के लिए डॉ. कृष्ण गोपाल सोमवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रखा गया कि इसकी जानकारी संघ के केवल चुनिंदा पदाधिकारियों के पास ही थी।
विज्ञापन

बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों को वाराणसी में संघ की दो दिवसीय वार्षिक बैठक के बारे में बताया गया। बताया गया कि पूर्वांचल में संघ अपनी पैठ को और मजबूत करेगा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शाखा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पदाधिकारियों से कहा गया कि लोगों को आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वावलंबी बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवक आगे आएं। बैठक में यह भी कहा गया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए संघ देश के हर हिंदू को भागीदार बनाना चाहता है, इसके लिए आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर संघ की ओर से अभियान भी चलाया जाएगा।

इस दौरान डॉ. कृष्ण गोपाल ने रज्जू भैया ट्रस्ट की बैठक को भी संबोधित किया। यहां संघ के पदाधिकारियों ने नारी बारी में गरीबों के लिए आंख का अस्पताल खोले जाने के बारे में भी डॉ. कृष्ण गोपाल को अवगत कराया। डॉ. कृष्ण गोपाल से प्रयागराज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुलाकात की। रेलवे के भी एक वरिष्ठ अफसर उनसे मुलाकात के लिए संघ कार्यालय पहुंचे। मंगलवार की रात शिवगंगा एक्सप्रेस से डॉ. कृष्ण गोपाल दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed