फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poor accusations of poor quality of work

कार्यों की खराब गुणवत्ता के आरोपों पर कोहराम

Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Poor accusations of poor quality of work
इलाहाबाद में रूठे भाजपाइयों को मनाएंगी मेयर अभिलाषा गुप्ता - फोटो : self
सांसद श्यामाचरण गुप्ता और एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा की ओर से कुंभ कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाने वाले आरोपों पर कोहराम मचा है। हर विभाग के मुखिया आरोपों पर चुप्पी साधे है, लेकिन महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी नगर निगम की साख पर उठते सवालों पर मुखर हो गई हैं। यह बात और है कि सत्ताधारी नेताओं के सवाल उठाने से विपक्षियों को मौका मिल गया है। सोमवार को उन्होंने निगम अफसरों और अभियंताओं संग बैठक कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय है। उन्होंने दो टूक कहा, अन्य खामियां का ठीकरा नगर निगम के सिर फोड़ा जा रहा है, जबकि अधिकतर काम अन्य विभाग करा रहे हैं।
विज्ञापन


कुंभ कार्यों की गुणवत्ता पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी सवाल उठाए हैं। इसके संयोजक पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह का कहना है कि हर तरफ अंधेरगर्दी है। आधे अधूरे काम अब जल्दबाजी में पूरे करने की होड़ मची है। ऐसे में गुणवत्ता की बात बेमानी है। उन्होंने थर्ड पार्टी जांच एजेंसी की कार्यशैली को संदिग्ध बताया है। साथ ही एक दर्जन से अधिक पार्षद एडीए के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


उधर, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने साफ कहा कि डिवाडर निर्माण की गड़बड़ी से निगम का कोई वास्ता नहीं। चौराहों के सुंदरीकरण या सड़क निर्माण में खामी है तो निगम बेदाग है। इसकी शिकायत एडीए या पीडब्ल्यूडी से की जानी चाहिए। कुंभ कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे कमिश्नर के संज्ञान में मामला लाया जाए तो कार्रवाई हो। उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम कुछ छोटी सड़कों और गलियों में काम करा रहा है। काम चल रहा है, ऐसे में गुणवत्ता पर सवाल उठाना ठीक नहीं। हर कदम जांच हो रही है। शासन की ओर से कड़ी मॉनीटरिंग की जा रही है। थर्ड पार्टी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि नगर आयुक्त और चीफ इंजीनियर संग अन्य अभियंताओं से अपने स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता जांचने के  निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि ठेकेदार लापरवाही करें तो उन्हें काली सूची में डालें। अफसर, कर्मचारी लापरवाही करें तो कार्रवाई में हिचक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि कंमाड सेंटर, वाटर एटीएम, अन्नपूर्णा भोजनालय की स्थापना और संचालन पर जोर है। सभी काम समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed