{"_id":"5abfe9734f1c1bf1618b4b8b","slug":"politics-to-giriraj-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेसियों का नया तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेसियों का नया तमाशा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह की ओर से दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधे के जाने के विरोध में कांग्रेस ने नया तमाशा खड़ा कर दिया। कांग्रेसी शनिवार सुबह मोती लाल नेहरू मंडलीय अस्पताल पहुंचे और गिरराज सिंह के नाम पर पर्चा बनवाकर मनोचिकित्सक से उनके लिए दवा लिखवाई। कांग्रेसियों ने मनोचिकित्सक को यह तो नहीं बताया कि गिरिराज सिंह कौन है लेकिन दवा यह कहकर लिखवाई कि मरीज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह किसी भी वक्त कुछ भी बोलना शुरू कर देते हैं। यह पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से कांग्रेसी उखड़े हुए हैं और वे पलटवार का मौका ढूंढ़ रहे हैं। हालांकि शनिवार सुबह ही कांग्रेसियों को मौका मिल गया। पार्टी के जिला महासचिव हसीब अहमद शनिवार सुबह कॉल्विन अस्पताल पहुंचे और गिरिराज सिंह के नाम से पर्चा बनवाया। पर्चे पर लखी सराय, बिहार का पता लिखवाया और इसके बाद सीधे मनोचिकित्सक के पास पहुंच गए। मनोचिकित्सक को बताया कि मरीज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और मरीज अचानक कुछ भी बोलना शुरू कर देता है। इस पर मनोचिकित्सक ने पर्चे पर कुछ दवाएं लिख दीं। महासचिव ने यह पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। इस बारे में कॉल्विन के अधीक्षक डॉ. इम्तियाज का कहना है कि कोई मरीज दिखाने आता है तो पहला काम उसका इलाज करना है। इलाज से पहले मरीज से यह नहीं पूछा जा सकता कि उसके पास आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी है।