फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Political animosity and personal rivalry are under investigation

सियासी दुश्मनी और निजी रंजिश पर टिकी है जांच

Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Political animosity and personal rivalry are under investigation
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
सोरांव के कलंदरपुर बड़गांव में बुधवार रात घर के बाहर सोते में अपना दल से जुड़ी बीडीसी सदस्य संतोषी देवी और उनके पति जीतेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस की तहकीकात फिलहाल दो पहलुओं पर टिकी है। कत्ल की वजह सियासी दुश्मनी है या फिर निजी खुन्नस में यह हत्याकांड अंजाम दिया गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दिन भर तफ्तीश के दौरान कई लोगों से पूछताछ की। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन


संतोषी देवी पटेल अपना दल (एस) की सोरांव विधानसभा की मंडल अध्यक्ष थीं। साथ ही वह मऊआइमा ब्लाक की बीडीसी सदस्य भी थीं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे नीरज का दाखिला शहर में जीआईसी में कक्षा नौ में कराय गया है। वह हॉस्टल में रहता है जबकि छोटा पुत्र धीरज सुजनीपुर स्थित अपनी ननिहाल में रहता है। यूं बड़गांव में सड़क किनारे बने मकान में पति-पत्नी ही रहते थे। बुधवार रात वे घर के पीछे खुले में अलग चारपायी पर सोए थे तभी रात में रम्भे से गोदकर उन दोनों को मार डाला गया। जीतेंद्र के बड़े भाई बनवारी पटेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीण कोई दुश्मनी नहीं बता सके। ऐसे में पुलिस मऊआइमा के ब्लाक प्रमुख के विश्वास मत प्रस्ताव को लेकर जांच कर रही है। इसके अलावा संतोषी की किसी शख्स से निजी अदावत पर भी छानबीन हो रही है। सीओ सोरांव डीपी शुक्ला ने बताया कि जमीन के भी एक विवाद पर तफ्तीश की गई लेकिन कुछ खास बात नहीं सामने आई। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह ने सुरक्षा, मुआवजा की बात अफसरों से की थी। सीओ ने बताय कि दंपति के बेटे अपने ताऊ के घर पर हैं। वहां पुलिस की टुकड़ी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed