{"_id":"631e182209f37f2c657c88f4","slug":"policeman-suspended-for-making-video-in-front-of-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुलिस चौकी के सामने वीडियो बनाने वाला सिपाही सस्पेंड, सीओ की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुलिस चौकी के सामने वीडियो बनाने वाला सिपाही सस्पेंड, सीओ की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
Sun, 11 Sep 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:47 PM IST
सार
वीडियो में सिपाही युवक का हाथ पकड़कर बॉलीवुड फिल्म के एक डायलॉग पर शॉर्ट वीडियो बनाता नजर आया था। मामला जानकारी में आने पर सीओ बैरहना सरवणन टी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिपाही द्वारा चौकी के सामने रील्स बनाने का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरसुइया में मीरापुर पुलिस चौकी के सामने रील (वीडियो) बनाने वाला सिपाही रमेश कुमार रविवार को सस्पेंड कर दिया गया। सीओ बैरहना की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की। सिपाही अतरसुइया में पीआरवी दोपहिया वाहन 4510 में तैनात था। उसका वीडियो एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह उसने शाहगंज के बिलाल नाम के युवक के साथ मिलकर बनाया था।
विज्ञापन
वीडियो में सिपाही युवक का हाथ पकड़कर बॉलीवुड फिल्म के एक डायलॉग पर शॉर्ट वीडियो बनाता नजर आया था। मामला जानकारी में आने पर सीओ बैरहना सरवणन टी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया गया। जांच पूरी होने के बाद रविवार को सीओ ने रिपोर्ट दे दी। इसके आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सिकंदार चौकी इंचार्ज भी निलंबित
उधर कार्यों में लापरवाही बरतने पर बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा चौकी के प्रभारी आशीष कुमार सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि एक मुकदमे की विवेचना में लापरवाही पर उनकी शिकायत अफसरों तक पहुंची थी। इसी मामले में जांच कराई गई और प्रारंभिक रिपोर्ट में लापरवाही की शिकायत सही मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन