‘मन्नत’ की कुर्की: माफिया अतीक अहमद की नोएडा वाली कोठी जल्द होगी कुर्क, इतने करोड़ की है कीमत
माफिया अतीक अहमद की नोएडा की कोठी की जल्द कुर्की होगी। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त कोर्ट ने इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के नोएडा स्थित मकान को पुलिस जल्द कुर्क करेगी। धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में यह कार्रवाई होगी। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त कोर्ट ने इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया है। मन्नत नाम के इस मकान की कुल मालियत 3.70 करोड़ आंकी गई है।
धूमनगंज में 2020 में अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। इस केस की विवेचना के दौरान ही पुलिस को अतीक के नोएडा स्थित मकान का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस मकान को अतीक ने अपराध से अर्जित आय से बनाया था।
इसके बाद गैंगस्टर के विवेचक ने इस संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में रिपोर्ट पुलिस आयुक्त न्यायालय में भेजी थी। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया और उनका पक्ष सुना।
सभी पक्षों को सुनने और पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट, साक्ष्यों के अवलोकन के बाद कोर्ट ने यह पाया कि उपरोक्त संपत्ति अपराध से अर्जित की गई। इसके बाद ही इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि इस संपत्ति को जल्द ही नोएडा जाकर पुलिस कुर्क करेगी।