फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police will interrogate ECC teacher spreading rumors regarding misdeeds in Kovid Hospital, Kotwa

कोविड हास्पिटल कोटवा में दुर्व्यवस्था के संबंध में अफवाह फैलाने वाले ईसीसी टीचर से पुलिस करेगी पूछताछ

Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police will interrogate ECC teacher spreading rumors regarding misdeeds in Kovid Hospital, Kotwa
prayagraj news: कोटवा बनी एल 1 कोविड 19 हास्पिटल - फोटो : prayagraj
अपने फेसबुक पोस्ट पर कोटवा स्थित कोविड 19 मरीजों के लिए बने हॉस्पिटल को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले ईसीसी के शिक्षक उमेश प्रताप सिंह से पुलिस पूछताछ करेगी। उनके खिलाफ मंगलवार की रात सराय इनायत थाने में अफवाह फैलाने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


ईसीसी शिक्षक उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट डाला था। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय के कोरोना संक्रमित नॉन टीचिंग अधिकारी के शुभचिंतकों ने उनको बताया कि अस्पताल में बाथरूम और साफ-सफाई को लेकर बहुत ज्यादा समस्याएं हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय के संक्रमित नॉन टीचिंग अधिकारी ने खंडन किया था कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


अस्पताल में बहुत ही अच्छी सुविधाएं हैं। उनको लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा। इसके बाद झूंसी स्थित सीएससी अधीक्षक डॉ अमृत लाल की तहरीर पर असिस्टेंट प्रोफेसर उमेश प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर सराय इनायत संजय द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में प्रोफेसर से पूछताछ की जाएगी। आज या कल में पुलिस टीम उनके पास जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed