{"_id":"637d911b0b0388691221fa0f","slug":"police-to-attach-assets-worth-rs-117-crore-to-give-biggest-shocked-to-atiq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने झूंसी में की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने झूंसी में की कार्रवाई
Wed, 23 Nov 2022 03:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Nov 2022 03:41 PM IST
सार
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे कार्रवाई की गई। झूंसी में उसकी करोड़ो की संपत्ति कुर्क कर ली गई। झूंसी के हवेलिया में बड़ी संख्या में फोर्स के बीच अधिकारियों ने मुनादी कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Prayagraj News : झूंसी में माफिया अतीक की जमीन कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे कार्रवाई की गई। झूंसी में उसकी करोड़ो की संपत्ति कुर्क कर ली गई। झूंसी स्थित हवेलिया में अतीक की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने मुनादी कराने के बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट देने की तैयारी की गई थी। उसकी 117 करोड़ रुपये कुल मूल्य वाली संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जानी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी थी। बुधवार को यह कार्रवाई की गई। यह संपत्तियां बेशकीमती जमीनों के रूप में हैं, जो झूंसी के हवेलिया व कसारी मसारी में स्थित है। झूंसी में अतीक की 36 हजार वर्ग गज जमीन चिह्नित की गई है। यह संपत्ति उसके पिता हाजी फिरोज अहमद के नाम पर है। इसे 2006-07 में खरीदा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News : अतीक की संपत्ति कुर्क करने से पहले मुनादी कराती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अतीक अहमद ने अपराध से कमाए गए धन से अपने पिता के नाम पर खरीदी थी, जिसका मौजूदा कीमत लगभग 113 करोड़ रुपये है। इसी तरह कसारी मसारी में भी एक संपत्ति चिह्नित की गई है। यह भी बेशकीमती भूमि है, जो अतीक अहमद के नाम पर है। पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि यह अपराध के जरिये अर्जित की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : झूंसी के हवेलिया में अतीक की जमीन कुर्क करने पहुंची भारी पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
झूंसी में 1.826 और 1.1300 हेक्टेयर की दो जमीनें चिह्नित की गई हैं। जबकि कसारी मसारी में 0.1320 हेक्टेयर जमीन चिह्नित हुई है। पिछले दिनों इन तीनों जमीनों को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है। कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले झूंसी और फिर कसारी मसारी स्थित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।