यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने झूंसी में की कार्रवाई
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे कार्रवाई की गई। झूंसी में उसकी करोड़ो की संपत्ति कुर्क कर ली गई। झूंसी के हवेलिया में बड़ी संख्या में फोर्स के बीच अधिकारियों ने मुनादी कराने के बाद कुर्की की कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे कार्रवाई की गई। झूंसी में उसकी करोड़ो की संपत्ति कुर्क कर ली गई। झूंसी स्थित हवेलिया में अतीक की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने मुनादी कराने के बाद कार्रवाई की।
बाहुबली माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट देने की तैयारी की गई थी। उसकी 117 करोड़ रुपये कुल मूल्य वाली संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जानी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी थी। बुधवार को यह कार्रवाई की गई। यह संपत्तियां बेशकीमती जमीनों के रूप में हैं, जो झूंसी के हवेलिया व कसारी मसारी में स्थित है। झूंसी में अतीक की 36 हजार वर्ग गज जमीन चिह्नित की गई है। यह संपत्ति उसके पिता हाजी फिरोज अहमद के नाम पर है। इसे 2006-07 में खरीदा गया।
पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अतीक अहमद ने अपराध से कमाए गए धन से अपने पिता के नाम पर खरीदी थी, जिसका मौजूदा कीमत लगभग 113 करोड़ रुपये है। इसी तरह कसारी मसारी में भी एक संपत्ति चिह्नित की गई है। यह भी बेशकीमती भूमि है, जो अतीक अहमद के नाम पर है। पुलिस ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजकर बताया है कि यह अपराध के जरिये अर्जित की गई।