फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police School: Do not blindly trust the information of search engine

पुलिस की पाठशाला : सर्च इंजन की जानकारी पर आंख मूंदकर न करें भरोसा

Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Police School: Do not blindly trust the information of search engine
सर्च इंजन की जानकारी पर आंख मूंदकर न करें भरोसा
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में एसीपी झूंसी आस्था जायसवाल ने छात्राओं से किया संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सर्च इंजन ज्ञान का भंडार हैं, लेकिन इस पर उपलब्ध हर जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। साइबर अपराधी कई बार लोगों को जाल में फंसाने के लिए गलत जानकारियां भी पोस्ट करते हैं। इस बात का ख्याल रखें कि संबंधित वेबसाइट पर जाकर ही हेल्पलाइन/कस्टमर केयर नंबरों को सर्च करें।
यह बातें शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त आस्था जायसवाल ने छात्राओं से कहीं। सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज, मम्फोर्डगंज में हुए इस आयोजन में नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव संबंधी टिप्स दिए गए। एसीपी आस्था ने छात्राओं को सबसे पहले साइबर धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया। कहा कि मौजूदा समय में ज्यादातर मामलों में साइबर ठग इलेक्ट्रिसिटी बिल, लॉटरी, डिस्काउंट ऑफर के साथ ही सर्च इंजनों पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर पोस्ट कर लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेटा ने शॉल व प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया व अंत में आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नीता मिश्रा ने किया। इस दौरान अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में डाल सकते हैं अनजान दोस्त, नंबर
उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर बने अनजान दोस्त और अनजान नंबरों से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया साइट्स पर अनजान व्यक्ति दोस्ती का ऑफर करे तो सतर्क रहिए। कई सोशल मीडिया साइट्स प्रोफाइल लॉक का जैसे सिक्योरिटी फीचर देते हैं, ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें। अनजान नंबरों से वीडियो या वॉइस कॉल आए तो उसे कतई रिसीव न करें।

इसका भी रखें ख्याल
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- एप डाउनलोड करते वक्त परमिशन एलाऊ सोच समझ ही करें।
- निजी तस्वीरें, वीडियो बिल्कुल भी न शेयर करें।
- गूगल या फोन लॉगिन अकाउंट का पासवर्ड नियमित रूप से बदलें।
- साइबर अपराध होने पर तुरंत नेशनल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
कोई परेशान करे तो विमेन हेल्पलाइन पर करें शिकायत
एसीपी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी जागरूक किया। कहा कि कभी कोई परेशान करे तो उसका खुलकर विरोध करें। इंटीग्रेटेड महिला हेल्पलाइन 1090 पर किसी भी समय कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बताया कि महिला हेल्पलाइन पर पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। ऐसे में अपराध को रिपोर्ट करने में किसी तरह का संकोच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed