फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police raises two in case of threats to Dr. Vandana Bansal

डॉ. वंदना बंसल को धमकी के मामले में पुलिस ने दो को उठाया

Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police raises two in case of threats to Dr. Vandana Bansal
arrest - फोटो : istock
जीवन ज्योति अस्पताल की निदेशिका डॉ. वंदना बंसल को धमकी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच से यही पता चला है कि चिट्ठी परेशान करने की नीयत से ही भेजी गई थी। इससे पहले पुलिस ने एक महिला से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन


 डॉ. वंदना बंसल को कुछ दिन पहले एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें उनसे पैसों की मांग की गई थी। चिट्ठी में एक महिला का नाम और नंबर लिखा था। दो लोगों के नाम और थे। पुलिस ने जब नंबर के आधार पर महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी बात से अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने महिला के कॉल डीटेल्स तथा अन्य बातों की जांच की।
विज्ञापन


इस बात की संभावना जताई गई कि महिला को फंसाने के लिए उसके नाम से चिट्ठी भेजी गई है। पुलिस को पता चला कि चिट्ठी जार्जटाउन डाकघर से भेजी गई थी। वहां पर सीसीटीवी न लगे होने के कारण स्पीड पोस्ट भेजने वाले का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि कॉल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोगों को संदिग्ध मानकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed