{"_id":"64e09a393791b67ef8077466","slug":"police-raid-in-muslim-hostel-20-bombs-and-two-pistols-recovered-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मुस्लिम हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, 20 बम और दो तमंचे बरामद, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मुस्लिम हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, 20 बम और दो तमंचे बरामद, मचा रहा हड़कंप
Sat, 19 Aug 2023 04:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:02 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से दो तमंचा और 20 बम बरामद किया गया है। शुक्रवार को देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हॉस्टल से भारी मात्रा में बम बरामद होने पर पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मुस्लिम हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से दो तमंचा और 20 बम बरामद किया गया है। शुक्रवार को देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हॉस्टल से भारी मात्रा में बम बरामद होने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने बरामद बम और कारतूस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के आसिफ इकबाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। आसिफ की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर रात हॉस्टल में छापा मारा तो वहां का नजारा देख सन्न रह गई। कमरा नंबर 57 से पुलिस ने 20 बम, दो तमंचा बरामत गिया। यह कमरा मुदस्सिर नाम के अंत:वासी के नाम से एलाट है। पुलिस ने कई और कमरों की तलाशी ली। इससे हॉस्टल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन