फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police place Anil Singh under house arrest ahead of a proposed protest over teacher recruitment; security forc

Prayagraj : शिक्षक भर्ती को लेकर प्रस्तावित धरने से पहले पुलिस ने अनिल सिंह को किया नजरबंद, घर पर पहुंची फोर्स

Mon, 13 Jul 2026 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 05:53 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती में नई नियमावली के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले पुलिस ने युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन
Police place Anil Singh under house arrest ahead of a proposed protest over teacher recruitment; security forc
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को पुलिस ने किया नजरबंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षक भर्ती में नई नियमावली के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन से पहले पुलिस ने युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया है। रात में ही बड़ी संख्या में फोर्स उनके नैनी स्थित आवास पर पहुंच गई और उनको बाहर निकलने पर रोक लगा दिया। अनिल सिंह ने कहा कि यह सरासर अन्याय है। जिला प्रशासन युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

विज्ञापन



विज्ञापन



अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए प्रस्तावित नई नियमावली के विरोध में युवा मंच के बैनर तले 13 जुलाई 2026 को पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल, प्रयागराज में आंदोलन का चौथा चरण प्रारंभ करने की घोषणा की थी।  युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के युवाओं को अपने भविष्य और रोजगार की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वर्षों से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रस्तावित नई नियमावली से गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह केवल एक भर्ती का विषय नहीं है, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों, वर्षों की मेहनत और उनके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने कहा कि पुरानी नियमावली के स्थान पर नई व्यवस्था लागू करने का प्रयास अभ्यर्थियों में व्यापक असंतोष का कारण बना है। युवा मंच की मांग है कि सरकार अभ्यर्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी नियमावली के आधार पर शीघ्र टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करे तथा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed