{"_id":"5f42be358ebc3e3cc54380ca","slug":"police-marches-on-foot-to-organize-peace-on-festivals-allahabad-news-ald2843219130","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन
Police marches on foot to organize peace on festivals
- फोटो : KAUSHAMBI
त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च
आम लोगों से कानून के दायरे में रहने की अपील, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की दी गई चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/करारी। मोहर्रम और गणेश उत्सव पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सक्रिय है। एसपी के निर्देश पर रविवार को जिले भर की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से कानून के दायरे में रहने की अपील की गई। चेताया गया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अभिनंदन ने रविवार को सुबह ही पैदल मार्च का निर्देश दिया था। दोपहर को मंझनपुर में इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय, करारी में अशोक कुमार, पश्चिमशरीरा में संजय शर्मा, महेवाघाट में केपी सिंह, सैनी में पीके सिंह, कोखराज में बलराम सिंह, पूरामुफ्ती में रमेश पटेल, सरायअकिल में विजय विक्रम सिंह, पिपरी में अतुल कुमार सिंह और कौशाम्बी में वहां के कोतवाल हेमराज सरोज आदि ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। कोतवालों ने आम लोगों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। कहा कि त्योहार पर कहीं कोई समस्या होती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। बताया कि त्योहारों पर एक स्थान पर पांच से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। अन्यथा एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। गणेश उत्सव का कार्यक्रम घर में शारीरिक दूरी के साथ मनाने की अपील की गई। मोहर्रम पर जुलूस नहीं निकालने के लिए कहा गया। एसपी ने बताया कि त्योहार सरकार की गाइडलाइन से ही मनाए जाएंगे। इसमें किसी तरह की कोई ढील दिया जाना संभव नहीं है।