फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police in action, masked

एक्शन में पुलिस, दबोचे गए मजनूं

Thu, 23 Mar 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police in action, masked
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
महिला सुरक्षा पर प्रदेश की नई योगी सरकार के सख्त तेवर देख पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार से ही पुलिस एक्शन मोड में है। बुधवार को भी शहर और देहात में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए स्कूल-कॉलेज, बाजारों, शापिंग मॉल, सिनेमाघरों के आसपास मंडरा रहे मजनुओं को खदेड़ा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों से 43 युवकों को बेवजह खड़े होने और छेड़खानी के शक में पकड़ा गया। उन्हें थाने ले जाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि शासन की हिदायतों पर अमल करते हुए महिला सुरक्षा पर खास जोर दिया जा रहा है। सड़क पर छेड़खानी, अश्लील हरकतों पर काबू पाने के लिए सभी थानों की पुलिस को सुबह से लेकर देर शाम तक सक्रिय रहने को कहा गया है। बुधवार को भी सुबह नौ बजे से ही शहर में गर्ल्स स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर ली। बहुत से पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात हो गए थे। सीओ बैरहना (ट्रेनी आईपीएस) विपिन जायसवाल समेत कई अफसर सादे कपड़ों में कॉलेज और कोचिंग के बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन


कॉलेज और कोचिंग छूटने पर छात्राओं के आसपास आने वाले या दूर से घूरने, इशारे करने वाले लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया। कुछ लड़के पुलिस देख बाइक पर भाग गए। खासतौर से करेली, सिविल लाइंस, खुल्दाबाद, जार्जटाउन, कीडगंज में कॉलेज और कोचिंग पर घेराबंदी की की गई थी। सिविल लाइंस में वोडाफोन समेत कई कंपनियों के दफ्तर भी पुलिस अफसर पहुंचे जहां बड़ी संख्या में लड़कियां काम करती हैं। उन्हें छेड़खानी और अश्लील हरकत के बारे में पुलिस को फौरन सूचना देने की हिदायत दी गई ताकि दोषी पकड़े जा सकें। एसपी सिटी ने बताया कि दिन भर चले अभियान के दौरान 43 लड़कों को पकड़ थाने ले जाया गया। सिविल लांइस में दिन में तीन लोगों को सड़क पर बीयर पीते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर से शोहदों की धरपकड़ के लिए शहर में चार एंटी रोमियो स्कवॉयड गठित किए गए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी टीम को एक-एक गाड़ी दी गई है। हर टीम में एक महिला सब इंस्पेक्टर, एक महिला सिपाही और दो-दो पुरुष सिपाही रहेंगे। शहर की हर सर्किल में एक एंटी रोमियो सक्वॉयड रहेगा।


एंटी रोमियो अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के पार्कों का भी रूख किया और वहां बैठे प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया। पुलिस को देख लड़के भागने लगे जबकि लड़कियां चेहरा छिपाने लगीं। हाथी पार्क, कंपनी बाग, भारद्वाज पार्क में पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना भी की गई। एसपी सिटी ने भी कहा है कि पुलिस टीमों को हिदायत दी जा रही है कि वे केवल छे़ड़खानी करने वाले शोहदों पर सख्ती करें। प्रेमी जोड़ों या लड़के-लड़कियों को परेशान नहीं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed