{"_id":"5fda600f8ebc3e3bb4242a49","slug":"police-equipped-with-body-wired-cameras-mobile-surveillance-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी वोर्न कैमरे, मोबाइल सर्विलांस सिस्टम से लैस हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी वोर्न कैमरे, मोबाइल सर्विलांस सिस्टम से लैस हुई पुलिस
Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : बाडी वार्मर कैमरा युक्त यूपी पुलिस के वाहन को हरी झंडी दिखाते सीएम योगी।
- फोटो : prayagraj
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिले में पुलिसिंग को हाईटेक करने की दिशा में बुधवार को एक और कदम बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को हाईटेक करने के लिए शुरू की गई तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके तहत न सिर्फ बॉडी वोर्न कैमरे प्रदान किए गए बल्कि मोबाइल सर्विलांस सिस्टम युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही 200 से ज्यादा स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए) की भी औपचारिक शुरुआत की गई।
पुलिस लाइन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चार पुलिसकर्मियों को बॉडी वोर्न कैमरे प्रदान किए। इससे पहले उन्होंने शहर में 206 स्थानों पर लगे पीए सिस्टम की शुरुआत ऑनलाइन की। सीएम के कंप्यूटर स्क्रीन पर क्लिक करते ही अलग-अलग स्थानों पर लगे पीए सिस्टम एक साथ काम करने लगे। यही नहीं उन्होंने मोबाइल सर्विलंास सिस्टम से लैस पीआवी व पुलिस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 35 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इन योजनाओं का लोकार्पण कर इसे प्रयागराजवासियों को समर्पित करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न सिर्फ शहर के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है बल्कि 2024 के महाकुंभ के लिए जनपद को पूर्णतया स्मार्ट सिटी बनाना है।
विज्ञापन
यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 2024 तक आमजनों, अफसरों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस उद्देश्य की प्राप्ति में सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया। इनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, सिदर्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्त नंदी, सांसद विनेाद सोनकर, महापौर अभिलाषा गुप्ता शामिल रहीं।