{"_id":"5fa8c697fff980594745275d","slug":"police-encounter-with-chain-robbers-in-khuldabad-a-miscreant-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल्दाबाद में चेन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल्दाबाद में चेन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
Mon, 09 Nov 2020 04:10 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के डीएसए ग्राउंड पुल के नीचे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके चन्द्रशेखर आजाद पार्क में मार्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में डीएसए ग्राउंड पुल के नीचे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश महताब के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जबकि बाइक गिरने के बाद भाग रहे दो बदमाशों नायाब और सलीम को क्राइम ब्रांच और खुल्दाबाद थाना पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। पुलिस ने शातिर चेनस्नेचरों के कब्जे से दो देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस और चोरी की पल्सर बाइक बरामद की है।
दरअसल सुबह लगभग नौ बजे पुलिस कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि कंपनी बाग के पास मार्निंग वॉक पर निकसी किसी महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर बदमाश धूमनगंज की ओर फरार हो गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने चारों ओर से नाकेबंदी कर चेनस्नेचरों की तलाश शुरु कर दी।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का डीएसए ग्राउंड पुल के नीचे पुलिस से आमना सामना हो गया। खुल्दाबाद थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच से घिरने के बाद भाग रहे बदमाशों की बाइक मोड़ पर फिसलकर गिर गई और एक बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक चेनस्नेचर महताब के पैर में गोली लगी है। वहीं मौके से भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है।
सीओ कोतवाली सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी के मुताबिक हाल में शहर में हुई कई चेन स्नेचिंग की वारदातों में ये शामिल थे। एक नवम्बर को मुठ्ठीगंज में हुई चेनस्नेचिंग में भी यहीं बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जबकि खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया में रविवार को हुई एक अन्य चेनस्नेचिंग में यही बदमाश शामिल थे। सीओ के मुताबिक शातिर बदमाशों के पास से मिली पल्सर बाइक भी चोरी की है। इसकी चोरी की एफआईआर चार सितम्बर को मुठ्ठीगंज थाने में लिखी गई है।
सीओ के मुताबिक ये बदमाश पिछले काफी दिनों से चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके बारे में पूर्व में भी चैन स्नैचिंग की वारदातों की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। सीओ के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है। पुलिस गिरफ्तार दो चेनस्नेचरों को जहां जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए एसआरए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।