{"_id":"5f4ff6448ebc3e54b86e455f","slug":"police-caught-an-illegal-cuff-truck-in-prayagraj-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक अवैध कफ सिरप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक अवैध कफ सिरप, एक गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2020 10:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अटाला में भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप पुलिस ने बरामद की है। इसकी कीमत साढ़े छह लाख बताई जा रही है। पुलिस ने फैज खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ सिरप लदे ट्रक को सीज कर दिया है। दवा अतरसुइया से मध्य प्रदेश में रीवा भेजी जा रही थी। ऐसे में यहां अवैध फैक्ट्री के संचालित होने की भी आशंका है। आरोपी की सूचना पर पुलिस देर रात तक जगह-जगह दबिश देती रही।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में अवैध सिरप ले जाई जा रही है। शाम करीब साढ़े चार बजे अटाला चौराहे पर पुलिस ने दबिश देकर दवा समेत ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में मौजूद फैज खान नामक व्यक्ति इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। उसके पास कोई कागज भी नहीं था। इसके बाद पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
फैज ने बताया कि उसने अतरसुइया से दवा ली थी और रीवा ले जा रहा था। उसने कई अन्य राज भी खोले। फैज के इस बयान तथा इतनी बड़ी मात्रा में सिरप पकड़े जाने के बाद शहर में बड़े स्तर पर दवा के अवैध कारोबार की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस देर रात तक फैज से पूछताछ करती रही। उससे मिली जानकारी के अनुसार आशंका वाले हर स्थान पर दबिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दवा के अवैध कारोबार समेत कई अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।