{"_id":"5e4edfb48ebc3ef2b3010539","slug":"police-arrestes-ex-lover-atempt-to-murder-allahabad-news-ald269063764","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी होने से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती को मारी थी गोली,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी होने से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती को मारी थी गोली,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सरायइनायत के फतुहा गांव में पांच दिन पहले युवती को गोली मारने वाला उसका ही पूर्व प्रेमी निकला। शादी होने से नाराज होकर उसने अपने एक साथी संग वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
फतुहा गांव में 15 फरवरी की रात मोबाइल फोन पर बात कर रही 26 वर्षीय युवती को गोली मार दी गई थी। पीठ में गोली मारने के बाद बाइकसवार बदमाश भाग निकले थे। घटना तब हुई जब वह अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। गनीमत रही कि हमले में उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि झूंसी के हेतापुर निवासी मो. मंजूर से महिला का पूर्व में संबंध था। सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में उसने बताया कि महिला से पिछले चार-पांच सालों से उसका प्रेम संबंध था। बीच में वह काम के सिलसिले में सऊदी चला गया लेकिन, इस दौरान भी उसे रुपये भेजता रहा। उसकी शादी की खबर मिली तो उसका खून खौल उठा। पांच महीने पहले वह सऊदी से लौटकर आया। 15 जनवरी की रात वह झूंसी के चमनगंज निवासी अपने साथी कमल भारतीय संग मिलकर महिला के घर के पास पहुंचा और उसे गोली मारकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।